फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   33 KV line broke, 17 thousand consumers lost power

Pilibhit News: 33 केवी की लाइन टूटी, 17 हजार उपभोक्ताओं की बिजली गुल

Mon, 17 Jun 2024 04:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 17 Jun 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
33 KV line broke, 17 thousand consumers lost power
ट्रॉसफार्मर रखते कर्मी । स्रोत - बिजली विभाग
पीलीभीत। शनिवार को हाईवे पर 33 केवी की विद्युत लाइन टूट गई। इससे भीषण गर्मी में शहर के 17 हजार उपभोक्ताओं को तीन घंटे परेशान रहना पड़ा। इस दौरान घरों में लगे इन्वर्टर भी जवाब दे गए। लाइन ठीक होने पर आपूर्ति शुरू हो सकी, तब जाकर लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

शहर के असम चौराहे से बरेली मार्ग पर एक पंप के नजदीक 33 केवी की लाइन में शनिवार की रात करीब 10.30 बजे फॉल्ट हो गया।स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची बिजली निगम की टीम ने करीब तीन घंटे बाद फॉल्ट की मरम्मतकर आपूर्ति सुचारु की। वहीं, रविवार को शहर के निरंजनकुंज फीडर पर लाइन कट जाने से यहां पर दो बजे से छह बजे तक उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

चावला चौराहे पर सुबह चार घंटे तक बिजली बाधित रही। मोहल्ला नखासा में सुबह चार बजे से 9.30 तक बिजली नहीं मिल सकी। ट्रांसफार्मर में दिक्कत आ जाने से मोहल्ला तखान में हर आधे घंटे मेें बिजली की आंख मिचौली का खेल जारी रहा। शहर के एकता नगर, अशोक कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, पंजाबियान, नौगवां पकड़िया, नई बस्ती, दूधिया मंदिर, राम बाटिका, बल्लभ नगर, जेपी रोड, राजाबाग कॉलोनी आदि जगहों पर दिनभर ट्रिपिंग से परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ आशीष कौशल ने बताया कि गर्मी में ओवरलोडिंग अधिक होने की वजह से दिक्कतें आई थीं। इससे 33 केवीए लाइन में भी फाॅल्ट हुआ था। सूचना मिलते ही कर्मचारियों को भेजकर उसे सही करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed