फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   दूसरे दिन भी पिंजरे में कैद रहा मादा तेंदुआ

दूसरे दिन भी पिंजरे में कैद रहा मादा तेंदुआ

Fri, 15 Feb 2019 11:10 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Fri, 15 Feb 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी पिंजरे में कैद रहा मादा तेंदुआ
माधोटांडा/ पीलीभीत। नौजल्हा गांव की सीमा में गुरुवार सुबह पिंजरे की गिरफ्त में आया मादा तेंदुआ दूसरे दिन भी पिंजरे की कैद में रहा। टाइगर रिजर्व के अफसर मुख्यालय के आदेश मिलने का इंतजार कर रहे है। वही पिंजरे में कैद तेंदुए ने शुक्रवार को यदाकदा मटन का मांस खाया।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व की बराही रेंज के सीमावर्ती क्षेत्र में तेंदुए लंबे समय से आतंक का पर्याय बना हुआ था। गुरुवार सुबह करीब चार बजे शिकार की ललच में पिंजरे के नजदीक पहुंचा तेंदुए उसमें कैद हो गया। दहाड़ की आवाज पर पहुंचे वनकर्मियों को कैद होने की जानकारी हुई। इसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर तेंदुए को बराही गेस्ट हाउस लाया गया। वही अधिकारियों ने तेंदुए के कैद होने की सूचना मुख्यालय पर भेज दी है। इधर शुक्रवार तक तेंदुए को छोड़े जाने को लेकर कोई आदेश प्राप्त नहीं हो सका है। वहीं अधिकारियों के निर्देश पर पिंजरे में कैद तेंदुए को भोजन के रूप में बकरे का मांस को रखा गया। तेंदुए ने यदाकदा ही पिंजरे में रखे मांस को खाया। चिकित्सकों की टीम ने भी बराही पहुंचकर पुन: तेंदुए का मेडिकल परीक्षण किया। इधर ऐसा माना जा रहा है कि शनिवार देर शाम तक तेंदुए को छोड़े जाने को लेकर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। फिलहाल मादा तेंदुए को पिंजरे में ही कैद रखा गया है।
विज्ञापन

तेंदुए को छोड़े जाने को लेकर अभी कोई आदेश प्राप्त नहीं हो सका है। तेंदुए को बराही गेस्ट हाउस क्षेत्र में ही रखा गया है। वनकर्मियों की टीम निगरानी में लगी है। शुक्रवार को चिकित्सकों ने तेंदुए का मेडिकल परीक्षण किया है, जिसमें वह स्वास्थ्य है। - प्रवीण खरे,एसडीओ, टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed