फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   छापा मारेंगे, नोटिस भेजेंगे पर कार्रवाई पर नहीं करेंगे

छापा मारेंगे, नोटिस भेजेंगे पर कार्रवाई पर नहीं करेंगे

Wed, 30 Jan 2019 11:27 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Wed, 30 Jan 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
छापा मारेंगे, नोटिस भेजेंगे पर कार्रवाई पर नहीं करेंगे
पीलीभीत। शासन की तमाम कोशिश व सख्ती के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के अफसर संजीदा नहीं हैं। जिले में कई पंजीकृत पैथोलॉजी लैबों पर नियमों का पालन नहीं हो रहा है, तो बड़ी संख्यौ में अपंजीकृत लैब चल रही हैं। कई लैब बिना पैथोलॉजिस्ट के चल रही हैं। इन पर शिकंजा कसने के बजाए स्वास्थ्य विभाग चूहा बिल्ली का खेल खेल रहा है। दिखावे की सख्ती के लिए टीम छापा मारती है, गड़बड़ी मिलने पर नोटिस भेजा जाता है, मगर कार्रवाई के नाम पर स्थित शून्य रहती है। यही वजह है कि अभिलेखों में साल भर मे सिर्फ दो पैथोलॉजी पर कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

नियमों की अनदेखी कर संचालित की जा रही पैथोलॉजी लैब की जानकारी जिला प्रशासन को भी है। यही वजह है कि डीएम डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने अवैध रूप से संचालित और नियमों का पालन नहीं करने वाली लैब पर कार्रवाई की जिम्मेदारी एसीएमओ डॉ. वीबी राम को सौंपी है। लेकिन जिम्मेदारी से बच रहे अफसर सिर्फ खानापूर्ति करने में लगे है। विभागीय सूत्रों की मानें तो विभागीय अधिकारी लैबों पर छापेमारी करते रहते हैं। उनको खामियां भी मिलती रही हैं। मगर कार्रवाई केवल नोटिस तक सीमित रहती हैं। यही वजह है कि लैब संचालकों की मनमानी कम होने की बजाय और बढ़ती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed