फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   खुद में आत्मविश्वास पैदा कर बनें अपराजिता: स्नेहलता

खुद में आत्मविश्वास पैदा कर बनें अपराजिता: स्नेहलता

Wed, 30 Jan 2019 11:27 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Wed, 30 Jan 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
खुद में आत्मविश्वास पैदा कर बनें अपराजिता: स्नेहलता
पीलीभीत। अमर उजाला के नारी गरिमा के साझा संकल्प अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत बुधवार को शहर के रामलुभाई साहनी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नारी सशक्तिकरण विषय पर गोष्ठी हुई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुंची सिविल बार एसोसिएशन की अध्यक्ष स्नेहलता तिवारी ने छात्राओं से कहा कि नारी गरिमा को बरकरार रखने के लिए खुद में आत्मविश्वास पैदा कर अपराजिता बनना होगा। इस दौरान प्राचार्य डॉ. रेखा कुलश्रेष्ठ ने छात्राओं और कॉलेज स्टॉफ को नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

शहर स्थित रामलुभाई साहनी महिला महाविद्यालय के सभागार में हुई गोष्ठी में सिविल बार अध्यक्ष ने कहा कि सिर्फ शिक्षित होने या फिर अधिकारों और कानून की जानकारी भर से ही बात नहीं बनने वाली है। जब तक विरोध का साहस नहीं जुटाएंगी तब तक छेड़खानी, घरेलू हिंसा, कार्यक्षेत्र में उत्पीड़न आदि की घटनाएं नहीं रुकेंगी। सही वक्त पर कानून का इस्तेमाल और खुद में आत्मविश्वास पैदा कर अपराजिता बनना होगा। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को महिलाओं से जुड़े कानूनों की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ रिसोर्स पर्सन लक्ष्मीकांत शर्मा ने अपराजिता कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए कहा कि साहस, शिक्षा और संस्कार नारी सशक्तिकरण का आधार हैं। उन्होंने डायल-100, 1090, एंटी रोमियो स्क्वॉड आदि के बारे में बताया। गोष्ठी का संचालन कर रहे प्रवक्ता डॉ. नरेंद्र कुमार बतरा ने संविधान में दिए गए महिला अधिकारों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पढ़ने दो मुझे बढ़ने दो, पढ़ जाऊंगी बढ़ जाऊंगी.. कविता सुनाकर छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी। इस मौके पर प्रवक्ता डॉ. माजिद, जाकिर हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed