फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बोर्ड बैठक में आय व्यय का ब्यौरा न देने पर भड़के सदस्य, किया बहिष्कार

बोर्ड बैठक में आय व्यय का ब्यौरा न देने पर भड़के सदस्य, किया बहिष्कार

Sat, 22 Dec 2018 11:00 PM IST
zaidi saba अमर उजाला ब्यूरो जहानाबाद (पीलीभीत)।
अमर उजाला ब्यूरो जहानाबाद (पीलीभीत)। Published by: zaidi saba Updated Sat, 22 Dec 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड बैठक में आय व्यय का ब्यौरा न देने पर भड़के सदस्य, किया बहिष्कार
demo - फोटो : amar ujala
ईओ के खिलाफ नारेबाजी कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

महज 15 मिनट में बिना कोई कार्रवाई सिमट गई बैठक

नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में ईओ द्वारा आय व्यय का ब्यौरा न देने पर भड़के सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। गुस्साए सदस्यों ने ईओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बैठक मात्र 15 मिनट में बिना किसी नतीजे के स्थगित हो गई।

नगर पंचायत सभागार में शनिवार को अध्यक्ष ममता की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक शुरू हुई। गत बैठक की पुष्टि हो पाती, इससे पूर्व ही अधिकांश सदस्यों ने ईओ निसार हैदर से जुलाई से नवंबर माह तक का आय-व्यय का ब्यौरा मदवार देने की मांग की। बताते हैं कि ईओ ने सदस्यों को ब्यौरा देने में टालमटोल शुरू कर दी। इस पर सदस्यों ने शोरशराबा करना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद ईओ ने सदस्यों को ब्यौरा देने से इंकार कर दिया। जिस पर 11 सदस्यों में से दस सदस्य बैठक का बहिष्कार करते हुए बाहर चले गए। बहिष्कार करने वाले सदस्यों ने नगर पंचायत परिसर में ही ईओ के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी सदस्यों का कहना है कि ईओ पूरी तरह से मनमानी पर उतरे हुए हैं। नगर पंचायत में मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक का बहिष्कार करने वालों में अफरोज बेग, नीलोफर जहां, नसरीन बेगम, रेहाना परवीन, फरजाना बेगम, देवीराम, असलम यार खां, अजीम बेग, छोटे खां, सद्दीक अहमद शामिल रहे। मालूम हो कि सितंबर माह में समिति बनाने को लेकर सदस्यों ने बोर्ड बैठक का बहिष्कार किया था।
विज्ञापन


आय-व्यय का ब्यौरा देने से किसी को इंकार नहीं किया गया है। बैठक का बहिष्कार नहीं किया गया। मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है।
- निसार हैदर, ईओ, नगर पंचायत जहानाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed