फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बगैर लाइसेंस के चल रहा मेडिकल स्टोर पकड़ा

बगैर लाइसेंस के चल रहा मेडिकल स्टोर पकड़ा

Sat, 07 Jul 2018 11:52 PM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
बगैर लाइसेंस के चल रहा मेडिकल स्टोर पकड़ा

विज्ञापन
07 पीबीटीपी 19

बगैर लाइसेंस के चल रहा मेडिकल स्टोर पकड़ा
क्रासर...
भारी मात्रा में दवाएं बरामद, मेडिकल संचालक पकड़कर पुलिस को सौंपा
क्रासर...
मार्च माह में नगर के ब्लाक रोड पर पकड़ा गया था बगैर लाइसेंस के चलता मेडिकल
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर। ड्रग इंस्पेक्टर बबिता रानी ने गांव धर्मापुर में छापा मारकर बगैर लाइसेंस के चल रहा मेडिकल स्टोर पकड़ लिया। मेडिकल स्टोर से पचास हजार रुपये से अधिक कीमत की दवाएं बरामद हुई। मेडिकल संचालक अनिल कुमार को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। दवाओं के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए है। डीआई ने मेडिकल संचालक अनिल के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।

नगर में मोहल्ला रजागंज, साहूकारा लाइनपार, गांव भगवंतापुर, घुंघचाई सहित कई गांव में झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार है। नगर के कई मेडिकल स्टोरों पर नशीली और प्रतिबंधित दवाईयों की बिक्री धड़ल्ले से की जाती है। मार्च माह में भी ड्रग इंस्पेक्टर बबिता रानी ने नगर के ब्लाक रोड पर छापा मारकर बगैर लाइसेंस के चल रहा मेडिकल स्टोर पकड़ा था। मेडिकल संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इधर, शनिवार को ड्रग इंस्पेक्टर बबिता रानी ने सूचना पर गांव धर्मापुर में छापेमारी की। छापा में बगैर लाइसेंस के मेडिकल स्टोर चलता मिला। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि फर्जी मेडिकल स्टोर पर करीब पचास हजार रुपये कीमत की दवाईयां मिली हैं। बगैर लाइसेंस के गांव का अनिल कुमार मेडिकल संचालित कर रहा था। उसे पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed