फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पहलवान कपिल ने मां मंशा देवी के दर्शन किए

पहलवान कपिल ने मां मंशा देवी के दर्शन किए

Mon, 25 Jun 2018 01:16 AM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
पहलवान कपिल ने मां मंशा देवी के दर्शन किए
खेकड़ा (बागपत)। गाजियाबाद में आयोजित राष्ट्रीय खेल महोत्सव में 97 किग्रा भार वर्ग में पहलवान कपिल पंवार ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। कपिल ने रविवार को क्षेत्र के बड़ागांव स्थित मां मंशा देवी मंदिर में मां मंशा देवी के दर्शन किए। मंदिर कमेटी के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

शनिवार को गाजियाबाद के महामाया स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय खेल महोत्सव में विभिन्न प्रांतों के पहलवानों ने कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभा का जौहर दिखाया। खेल महोत्सव में साहिबाबाद निवासी पहलवान कपिल पंवार पुत्र धर्मेंद्र पंवार ने 97 किग्रा भार वर्ग में विपक्षी पहलवान को हराकर गोल्ड पर कब्जा किया। कपिल पंवार रविवार को गोल्ड मेडल जीतने के बाद क्षेत्र के बड़ागांव स्थित मां मंशा देवी मंदिर में पहुंचे, जहां उन्होंने मां मंशा देवी के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया। मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने पहलवान कपिल पंवार का स्वागत कर उन्हें मां मंशा देवी का प्रतीक चिह्न भेंट किया और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान मंदिर कमेटी के सदस्य राजपाल त्यागी, उमेश त्यागी, प्रदीप त्यागी, सुशील कुमार, हरिओम त्यागी, राजू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed