{"_id":"5a33bece4f1c1b6e468ba90e","slug":"31513340622-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपर निदेशक ने मंडी में पकड़ी फर्जी खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपर निदेशक ने मंडी में पकड़ी फर्जी खरीद
Updated Fri, 15 Dec 2017 06:12 PM IST
विज्ञापन
mandi
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौके पर नहीं मिले खरीद के प्रमाण, केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
गंदगी पर निर्माण शाखा के उपनिदेशक अफजाल उर रहमान को कारण बताओ नोटिस
मंडी परिषद के अपर निदेशक ने किया मंडी परिसर का निरीक्षण
पीलीभीत। मंडी परिषद के अपर निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंडी का शुक्रवार को निरीक्षण किया। जगह-जगह फर्श, नालियां और दीवारें टूटी होने व जलभराव से दलदल होने पर अपर निदेशक ने फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान खाद्य विभाग के एक धान क्रय खरीद केंद्र पर 15 दिसंबर की तारीख में चढ़ी 325 बोरी खरीद पाई गई, जबकि मौके पर खरीद के कोई प्रमाण नहीं थे। इतना ही नहीं केंद्र प्रभारी ने दिसंबर माह में एक दिन भी उपस्थिति भी नहीं लगाई थी। इस पर उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं फल सब्जी आढ़ती संघ ने अपर निदेशक ने स्वागत किया।
अपर निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह को बृहस्पतिवार को मंडी का निरीक्षण करना था लेकिन वह शुक्रवार को दोपहर पीलीभीत पहुंचे। कार्यालय का निरीक्षण करने के बाद वह मंडी परिसर का निरीक्षण करने निकले। कार्यालय के गेट के पास सड़क टूटी होने, कई जगह नालियां व टिन शेड के फर्श टूटे मिले। एक स्थान पर पानी की लीकेज के चलते दलदल मिली इस पर उन्होंने निर्माण शाखा के उपनिदेशक अफजाल उर रहमान की फटकार लगाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान खाद्य विभाग के धान क्रय केंद्र पहुंचे। यहां क्रय केंद्र प्रभारी शेखर मौर्य गायब थे लेकिन निरीक्षण के दौरान ही वह पहुंच गए। क्रय केंद्र के रजिस्टर में 14 दिसंबर को 825 बोरी और 15 दिसंबर को 325 बोरी खरीद दर्शाई गई लेकिन मौके पर खरीद के कोई निशान नहीं मिले और न ही रजिस्टर पर किसान का मोबाइल नंबर अंकित था। उन्होंने इसे फर्जी खरीद मानते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद फल एवं सब्जी आढ़ती एसोसिएशन की ओर से अपर निदेशक का समारोह पूर्वक स्वागत किया गया। इस मौके पर एडीएम बृजकिशोर, उपनिदेशक मंडी मूलचंद्र गंगवार, सचिव विजेन बालियान सहित कई लोग थे।
तालाब का होगा सुंदरीकरण
निरीक्षण के दौरान अपर निदेशक ने मंडी के दक्षिण की ओर काफी क्षेत्र में भरे पानी को देखकर जानकारी ली। उन्होंने इसके चारों और पैदल पाथवे बनाने व पेड़ पौधे लगाकर सुंदरीकरण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
प्रदेश की नंबर एक मंडी बनाने की कोशिश
निरीक्षण के बाद पत्रकारों से वार्ता में अपर निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा मुख्यमंत्री के भ्रमण के बाद यहां की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। स्वयं मुख्यमंत्री ने इसके निर्देश दिए हैं। पहले से साफ सफाई व्यवस्था बेहतर हुई है। इसे और बेहतर बनाने और सुविधाएं बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। पीलीभीत की मंडी को प्रदेश की नंबर एक मंडी बनाने की कोशिश की जा रही है।