फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   2,870 TB patients did not receive the nutritional support incentive amount.

Pilibhit News: 2870 टीबी मरीजों को नहीं मिली पौष्टिक आहार की प्रोत्साहन राशि

Tue, 23 Jun 2026 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
2,870 TB patients did not receive the nutritional support incentive amount.
पीलीभीत। क्षय रोग (टीबी) से जूझ रहे जिले के लगभग तीन हजार मरीजों को एनएचएम से मिलने वाली पोषण सहायता व प्रोत्साहन राशि पिछले एक साल से नहीं मिली है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के सामने उपचार के दौरान पौष्टिक आहार की व्यवस्था करना चुनौती बन गया है। खुद की जेब पर बोझ डालकर पोषण सहायता राशि खरीदनी पड़ रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के टीबी मरीजों के लिए दी जा रहीं सुविधाएं के दावे सिर्फ कागजी साबित हो रहे हैं। मरीजों को सुविधाओं के नाम पर छह माह के इलाज के लिए सिर्फ दवाओं की खुराक दी जा रही है, जबकि प्रत्येक माह एक हजार रुपये मिलने वाले प्रोत्साहन राशि का एक साल से अता-पता नही है। इससे टीबी मरीजों को गुण-चना, दूध, घी, मक्खन, मूंगफली, सूखे मेवे खरीदने में समस्या हो रही है। महंगाई भी अधिक होने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे मरीज खरीददारी नही कर पा रहे है।
विज्ञापन

इससे उनका इलाज भी आधा-अधूरा हो रहा है। क्षय रोग केंद्र के आंकड़ों की माने तो जून 2025 से अब तक जिले में कुल 5,260 टीबी मरीजों का पंजीकरण क्षय रोग केंद्र पर किया जा चुका है, जबकि वर्तमान में 2,870 मरीज उपचाराधीन है। इनमें किसी को भी एक साल से एक हजार रुपये मिलने वाली प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोत्साहन राशि के लिए निश्चय पर पंंजीकरण आवश्यक
जिला क्षय रोग केंद्र पर प्रत्येक टीबी मरीजों को निश्चय पोर्टल पर पंजीकरण किया जाता है। इसमें छह माह तक जब तक मरीज सामान्य नही हो जाता है, तब तक विभाग की ओर से डीबीटी के माध्यम से मरीज के खाते में प्रोत्साहन राशि के रूप में एक हजार रुपये भेजे जाते है, लेकिन पिछले एक साल से रुपये नहीं आने के चलते मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed