{"_id":"69b454b204470558f6042542","slug":"274-lakh-farmers-received-samman-nidhi-investigation-of-6000-is-underway-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-155435-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 2.74 लाख किसानों को मिली सम्मान निधि, छह हजार की चल रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 2.74 लाख किसानों को मिली सम्मान निधि, छह हजार की चल रही जांच
Fri, 13 Mar 2026 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले के 2.74 लाख किसानों के खातों में शुक्रवार को किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त की धनराशि भेजी गई। करीब छह हजार किसानों के दस्तावेजों की जांच चल रही है। इस अवसर पर सभी ब्लॉक व पंचायत स्तर पर हुए पीएम उत्सव कार्यक्रम में सात सौ से अधिक किसानों ने प्रतिभाग किया। सम्मान निधि वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया।
ब्लॉकों पर हुए सम्मान निधि वितरण कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों ने किसानों काे कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उप निदेशक कृषि राम मिलन परिहार ने बताया कि 2.74 लाख किसानों को सम्मान निधि की किस्त भेजी गई है।
विधायक ने किसानों को बांटी उड़द, मूंग की मिनी किट
पूरनपुर। कृषि विभाग के राजकीय बीज भंडार सभागार में शुक्रवार को पीएम किसान सम्मान निधि की 22 वीं किस्त जारी होने का सजीव प्रसारण लोगों ने देखा। विधायक बाबूराम पासवान ने इस दौरान किसानों को सरकार की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में अजय सिंह, राम राखन शर्मा, मनोज कुमार, रामनिवास कश्यप, विजेंद्र कुमार, राजीव कुमार, अरुण शंकर शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -