फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   26 January

Pilibhit News: पहले गणतंत्र दिवस पर पास कर दिए गए थे फेल विद्यार्थी

Wed, 25 Jan 2023 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
26 January
वीरेंद्र मित्तल। - फोटो : PILIBHIT
बीसलपुर। मोहल्ला साहूकारा निवासी 91 वर्षीय वीरेंद्र मित्तल ने बताया कि 1950 में पहला गणतंत्र दिवस मनाने के लिए लोगों में खासा जोश था। नगर के एसआरएम इंटर कॉलेज में तो फेल विद्यार्थियों को आजादी की खुशी में पास ही कर दिया गया था।
विज्ञापन

वीरेंद्र मित्तल ने बताया कि देश आजाद होने के बाद नगर के एसआरएम इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस काफी धूमधाम से मनाया गया था। कॉलेज परिसर में नगर के सभी विद्यालयों के विद्यार्थी जमा हुए थे। विद्यार्थियों ने पूरे नगर मेें राष्ट्रीय ध्वज लेकर प्रभातफेरी निकाली थी। रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया गया था। रास्तों पर विशेष रूप से सफाई कराई गई थी, रास्ते के दोनों ओर चूना डलवाया गया था। प्रभात फेरी किसी विजय यात्रा से कम नहीं लग रही थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उस दिन नगर का पूरा बाजार बंद रहा। प्रभात फेरी कॉलेज परिसर में पहुंचने के बाद गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया था। समारोह में कॉलेज प्रबंधक रामबल्लभ शरण, श्रीगोपाल दुबे, कुंवर भगवान सिंह, शशांक धर दुबे, रामस्वरूप दुबे और शिवस्परूप दुबे आदि मौजूद थे। पहले गणतंत्र दिवस के दौरान हर नागरिक देश के आजाद होने और अपना गणतंत्र होने पर गर्व महसूस कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब समारोह की अध्यक्षता कॉलेज प्रबंधक रामबल्लभ शरण ने और संचालन कॉलेज के प्रधानाचार्य सुरेश श्रीवास्तव ने किया था। आजादी की खुशी में समारोह के दौरान कत्थक नृत्य भी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed