{"_id":"65b9552242b39324e6026624","slug":"26-farmers-will-soon-get-compensation-of-rs-280-crore-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-111373-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 26 किसानों को जल्द ही मिलेगा 2.80 करोड़ रुपये का मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 26 किसानों को जल्द ही मिलेगा 2.80 करोड़ रुपये का मुआवजा
विज्ञापन
किसानो से बात करते सिटी मजिस्ट्रेट । संवाद
पीलीभीत। हाईवे को फोरलेन करने के लिए जमीनों का अधिग्रहण होने के बाद अब मुआवजा देने की प्रक्रिया ने गति पकड़ी है। अमरिया और सदर तहसील के 26 किसानों के खातों में जल्द ही 2.80 करोड़ रुपये का मुआवजा आ जाएगा। मुआवजा एनएचएआई की ओर से जारी किया जाएगा।
जिलाधिकारी की फटकार के बाद बरेली- सितारगंज हाईवे में अधिग्रहित भूमि के किसानों को मुआवजा देने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। रविवार को दो तहसीलों के 23 सौ से अधिक किसानों के परिपत्रों का सत्यापन कर उनको एनएचआई के पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया था।
इसमें मंगलवार को अमरिया तहसील के नौ और सदर तहसील के 17 किसानों के भुगतान की राह खुल गई। पोर्टल से केंद्र सरकार की ओर से 2.80 करोड़ रुपये के मुआवजे को हरी झंडी देदी गई। अब शासन से क्लीयरिंग मिलने के बाद अब किसानों के खातों में धनराशि को भेजा जाएगा। इन किसानों के साथ ही शेष अन्य किसानों का भी मंगलवार की देर रात तक भुगतान क्लीयर होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह ने बताया 26 किसानों के 2.80 करोड़ रुपये के मुआवजे को हरी झंडी मिल गई है। अन्य का भी हो रहा है।