फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   2300 'deceased' also Ayushman in the list of health department

Pilibhit News: स्वास्थ्य विभाग की सूची में 2300 ‘स्वर्गवासी’ भी आयुष्मान

Tue, 09 Apr 2024 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
2300 'deceased' also Ayushman in the list of health department
सत्यापन में नाम आए सामने, सूची से नाम हटाने के लिए उच्चाधिकारियों को भेजा गया पत्र
विज्ञापन

बीसलपुर। पंडित दीनदयाल कैशलेस आयुष्मान कार्ड योजना के लाभार्थियों की सूची में 2300 मृतकों के नाम भी शामिल हैं। इसका पता लाभार्थियों के सत्यापन में सामने आया। सीएचसी के जिम्मेदारों ने सूची से मृतकों का नाम हटाने के लिए पत्र भेजा है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पांच मार्च से पंडित दीनदयाल कैशलेस आयुष्मान कार्ड योजना के तहत नगर व ग्रामीण इलाके के विभिन्न विभागों के सेवारत और सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों के कार्ड बनाए जा रहे हैं। इन लाभार्थियों को कार्ड बनवाने के लिए स्वास्थ्य केंद्र आने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन

विभाग से मिली सूची के अनुसार जब लाभार्थियों को बुलाया गया तो पता चला कि सूची में दर्ज 2300 लाभार्थी अब इस दुनिया में नहीं हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मृतक लाभार्थियों के घर वालों से इस संबंध में लिखित में पत्र लिया है। इसके बाद अधिकारियों ने विभागीय उच्चाधिकरियों को रिपोर्ट भेजकर सूची से इन मृतक लाभार्थियों के नाम हटाए जाने के लिए कहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इन स्थानों के हैं मृतक लाभार्थी
नगर, रसायाखानपुर, मीरपुर वाहनपुर, चुर्रासकतपुर, अमृता खास, रढ़ैता, गुलैंदा, रोहनिया, बड़े पुरा, गोवल पतीपुरा, नगीपुर अखौला, अहिरवाड़ा, जसोली दिवाली, परसिया, सिमरा अकबरगंज, कितनापुर, नवदिया सितारगंज, मोहम्मदपुर भजा, रसूला और नवदिया भगत।

-
मुख्य चिकित्साधिकारी के माध्यम से विभागीय उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजकर सूची से मृतकों के नाम हटवाए जाने की संस्तुति की गई है। बहुत जल्द सूची से मृतकों के नाम हट जाएंगे।
- डॉ. लेखराज गंगवार, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed