फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   226 girls' hands will turn yellow due to mass marriage scheme

Pilibhit News: सामूहिक विवाह योजना से पीले होंगे 226 कन्याओं के हाथ

Fri, 08 May 2026 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
226 girls' hands will turn yellow due to mass marriage scheme
पीलीभीत। सामूहिक विवाह योजना के तहत समाज कल्याण विभाग 226 कन्याओं का विवाह कराएगा। शासन से आए आदेश के बाद विभागीय अफसरों ने कवायद शुरू कर दी है। जल्द ही आवेदकों का सत्यापन कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर कन्याओं का विवाह कराया जाता है। विवाह के आयोजन में कन्याओं पर विभाग की ओर से एक लाख रुपये खर्च किया जाता है। इसमें बेटी के खाते में डीबीटी के माध्यम से 60 हजार रुपये भेजे जाते हैं। साथ ही 25 हजार रुपये का सामान और 15 हजार रुपये विवाह समारोह पर खर्च में किए जाते हैं। मार्च माह में करीब दो हजार से अधिक कन्याओं का विवाह चार तिथियों में मंडी समिति परिसर में कराया गया। इसके बाद से ही योजना को लेकर आवेदन लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सामूहिक विवाह योजना के लिए शासन स्तर से लक्ष्य जारी कर दिया गया। शासन से तिथि निर्धारित होने के बाद इनका सत्यापन कार्य शुरू कराया जाएगा। समाज कल्याण अधिकारी चंद्र मोहन विश्नोई ने बताया कि योजना के अंतर्गत शासन स्तर से लक्ष्य जारी कर दिया गया है। तिथि निर्धारित होने के बाद इनका सत्यापन कार्य शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed