फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   कुंभ के लिए बस की बुकिंग कराओ, पैसा कमाओ

कुंभ के लिए बस की बुकिंग कराओ, पैसा कमाओ

Sat, 22 Dec 2018 11:00 PM IST
zaidi saba अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Published by: zaidi saba Updated Sat, 22 Dec 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
कुंभ के लिए बस की बुकिंग कराओ, पैसा कमाओ
परिवहन निगम ने कुंभ के लिए शुरू की योजना, होर्डिंग लगाकर दी जाएंगी जानकारी
विज्ञापन

प्रयागराज कुंभ के लिए रोडवेज की पूरी बस बुक कराने वाले व्यक्ति को परिवहन निगम दो सवारी का किराया देगा। पीलीभीत से प्रयागराज के लिए किराया लगभग 485 रुपये होगा। वहीं यात्रियों और जनमानस को जोड़ने के लिए सार्वजनिक स्थलों पर होर्डिंग भी लगाए जाएंगे। इसमें कुंभ के मोहक दृश्य, रोडवेज की योजनाओं व यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर होंगे।

जनवरी माह से कुंभ शुरू हो जाएगा। इसको लेकर परिवहन विभाग की ओर से तैयारियां तेजी के साथ शुरू कर दी गई हैं। यहां से 42 बसें कुंभ के लिए भेजी जाएंगी। वहीं जिले के यात्रियों को प्रयागराज से आने जाने में किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए भी निगम की ओर से कई योजनाओं को अंतिम रूप दिया गया है। प्रयागराज व लखनऊ रूट पर रोडवेज अपना स्टाफ तैनात करेगा। ताकि यात्रियों की मदद की जा सके। एआरएम राकेश कुमार ने बताया कि योजना के तहत कोई भी आम नागरिक प्रयागराज के लिए रोडवेज की पूरी बस बुक करा सकता है। 52 सीटर बस बुक करने पर उसको दो सवारी का किराया दिया जाएगा। कुंभ मेले के दौरान परिवहन निगम के सभी चालक व परिचालक अपनी वर्दी में रहेंगे। योजना के प्रचार प्रसार के लिए रोडवेज बस स्टैंड के अलाव नौगवा चौराहे, असम चौराहे समेत कई सार्वजनिक स्थानों पर परिवहन निगम होर्डिंग लगाएगा। पीलीभीत डिपो की बसें लखनऊ रूट से होते हुए प्रयागराज जाएंगी। ब्लॉक स्तरीय व्यक्ति भी कुंभ के लिए पूरी बस बुक कर योजना का लाभ ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed