फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   स्वच्छता अभियान को ठेंगा दिखा रहा विकास भवन

स्वच्छता अभियान को ठेंगा दिखा रहा विकास भवन

Fri, 12 Oct 2018 06:56 PM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छता अभियान को ठेंगा दिखा रहा विकास भवन
04पीबीटीपी-4,5
विज्ञापन

दूसरों को सिखा रहे सफाई, अपने यहां फैला रहे गंदगी
विकास भवन के शौचालयों और कूड़ेदानों से उठ रही बदबू
सफाई का भी उचित प्रबंध नहीं, अफसर बने रहे अंजान
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। एक ओर जहां जिले में स्वच्छता की अलख जगाई जा रही है। वहीं, दूसरी ओर इस स्वच्छता अभियान को गति देने वाले विकास भवन स्वच्छता की अनदेखी कर रहा है। शौचालयों और कूड़ेदानों से बदबू उठ रही है, वहीं साफ-सफाई का कोई खास प्रबंध नहीं है। अफसर भी इसको लेकर संजीदा नहीं है।
मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय समेत जिले के विकास आदि से जुड़े कार्यालयों की लंबी फेहरिस्त है। इसमें संचालित सरकारी कार्यालयों में जिले भर की जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है। इस समय जिले में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में विकास भवन में संचालित डीपीआरओ सहित कई विभागों को शामिल किया गया है। अफसर गांव-गांव पहुंचकर लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित कर रहे हैं, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि विकास भवन में जहां उनके कार्यालय हैं। वहीं शौचालयों से बदबू उठ रही है। साफ सफाई का उचित प्रबंध नहीं है। जगह-जगह सीढ़ियों पर रखे कूड़ेदान गंदगी से पटे पड़े हैं। विकास भवन के बाहर की बात करें तो नालियां कचरे से अटी पड़ी हैं। यह हाल तब है जब कई सफाई कर्मियों की यहां ड्यूटी लगी हुई है। महिला फरियादियों के लिए शौचालय का कोई प्रबंध नहीं है। जो महिला शौचालय बने हैं उन पर हर समय ताला लगा रहता है, इनका इस्तेमाल सिर्फ विभागीय महिला कर्मी ही करती है।
विज्ञापन

वर्जन
विकास भवन की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही है। पेंटिंग का काम चल रहा है। साफ-सफाई को लेकर सख्त निर्देश दिए गए है। यदि कहीं स्वच्छता की कमी तो उसे दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मृणाल सिंह, प्रभारी सीडीओ/डीसी मनरेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed