फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   हिम्मत दिखा परिजनों ने तेंदुए के जबड़े से खींच ली बछिया

हिम्मत दिखा परिजनों ने तेंदुए के जबड़े से खींच ली बछिया

Sat, 25 Aug 2018 11:26 PM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
हिम्मत दिखा परिजनों  ने तेंदुए के जबड़े से खींच ली बछिया
हिम्मत दिखाकर तेंदुए के जबड़े से खींच ली बछिया
विज्ञापन

घर में घुसकर बकरी को तेंदुए ने बनाया निवाला
क्रासर...
बराही रेंज के बूंदीभूड़ और नौजल्हा क्षेत्र में आतंक मचाए हैं तेंदुए
अमर उजाला ब्यूरो
माधोटांडा (पीलीभीत)। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के सीमावर्ती इलाकों में तेंदुए का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आबादी के पास लगातार तेंदुए की चहलकदमी देखी जा रही है। शुक्रवार रात तेंदुए ने बूंदीभूड़ गांव के एक घर में घुसकर बकरी को निवाला बनाने के बाद कुछ दूरी पर स्थित दूसरे मकान में बंधी बछिया को जबड़े में दबा लिया। हालांकि घटना के समय जाग रहे परिवार ने साहस दिखाकर आननफानन में तेंदुए के जबड़े में दबी बछिया का पैर पकड़कर उसे खींच ही लिया। हालांकि बछिया घायल हो गई। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच जानकारी जुटाई।

टाइगर रिजर्व की बराही रेंज के नौजल्हा और बूंदीभूड़ का क्षेत्र नेपाल सीमा से सटा है। इस इलाके में पिछले एक माह से तेंदुओं का आतंक जारी है। तेंदुए अब 15 मवेशियों को निवाला बनाने के साथ कई मवेशी को घायल कर चुके हैं। शुक्रवार रात एक तेंदुए ने बूंदीभूड़ गांव के दो घरों में मवेशियों पर हमले किए। तेंदुआ पहले गांव निवासी राजेंद्र के घर में रात करीब एक बजे घुसा और आंगन में बंधी बकरी को निवाला बना लिया। घटना के समय परिवार वाले सो रहे थे। थोड़ी देर बाद आहट पर परिवार वाले जागे तब बकरी नहीं मिली। घटनास्थल पर तेंदुए के पदचिह्न व खून पड़े होने के कारण उन्हें अहसास हुआ कि तेंदुआ बकरी ले गया। इसके कुछ देर बाद फिर तेंदुआ उसी क्षेत्र में आया और घटनास्थल से कुछ दूरी पर गांव के ही भूल देवा के घर में घुसकर बछिया पर हमला कर दिया। तेंदुआ बछिया को जबड़े में दबाकर घर से बाहर की ओर खींचने लगा। दहशत के चलते पहले से ही जाग रहे परिवार ने ऐसा देख आननफानन में उठकर शोरशराबा कर दिया और बछिया के पैरों को पकड़कर अपनी ओर खींचने लगे। लगभग तीन मिनट की जद्दोजहद के बाद तेंदुआ बछिया को छोड़कर खेत की ओर निकल गया। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने बकरी और बछिया पर हमले की जानकारी जुटाई। तेंदुए की दहशत के चलते ग्रामीण आग जलाकर रात काटने पर मजबूर हैं। नौजल्हा के डिप्टी रेंजर गिरीश कुमार ने बताया कि बकरी पर हमले की सूचना पर मौके पर पहुंचकर जानकारी की गई लेकिन बछिया की उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed