फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पानी की मोटर के पास दिखा बाघ तो किसान ने लगाई दौड़

पानी की मोटर के पास दिखा बाघ तो किसान ने लगाई दौड़

Wed, 27 Jun 2018 11:20 PM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
पानी की मोटर के पास दिखा बाघ तो किसान ने लगाई दौड़
दो बकरियों को खींच ले गया बाघ, अवशेष मिले
विज्ञापन

सुबह नलकूप के पास दिखा बाघ तो किसान ने लगाई दौड़
क्रासर...
अमरिया इलाके में बाघ के शर पर वनकर्मियों ने की पड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत/अमरिया। तहसील क्षेत्र में घूम रहा बाघ एक बार फिर आबादी के नजदीक पहुंचकर हमलावर हुआ। भरा पचपेड़ा गांव निवासी अवतार सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर को उनकी बकरियां चरने के लिए गोशाला के पास गई थीं। इस बीच बाघ ने दो बकरियों को अपना निवाला बना लिया। शाम चार बजे दोनों बकरियों के अधखाये शव पड़े मिलने पर गांव में दहशत फैल गई। इसकी सूचना मिलने पर वन दरोगा शेर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। उन्होंने बताया कि बकरियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इससे पहले खेत की सिंचाई को नलकूप चलाने पहुंचे किसान के उस वक्त पसीने छूट गए जब उसको पानी की मोटर के पास बाघ बैठा दिखाई दिया। यह देख किसान ने घर की तरफ दौड़ लगा दी।

तहसील अमरिया के गांव भूड़ा कैमोर निवासी नरेंद्र सिंह ने बताया कि उनका मकान से कुछ ही दूरी पर खेत है। बुधवार सुबह चार बजे वह खेत पर बिजली चलित नलकूप चलाने के लिए गए थे। खेत पर पहुंचते ही उन्होंने देखा कि मोटर के पास एक बाघ बैठा है। यह देखकर वह घबरा गए और घर की तरफ दौड़ लगा दी। आबादी के नजदीक पहुंचते ही किसान ने शोर मचाकर ग्रामीणों को जमा कर लिया। इस बीच बाघ वहां से हटकर पास के गन्ने के खेतों की तरफ चला गया। इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। इसके बाद निगरानी की जिम्मेदारी संभाल रहे वन दरोगा शेर सिंह, मुश्ताक, चेतन कुमार गांव पहुंचे। ग्रामीणों से जानकारी करने के बाद बताए गए खेत पर जाकर काफी देर तक पड़ताल की गई। इसके बाद बाघ की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों को अलर्ट किया गया। निगरानी टीम के शेर सिंह ने बताया कि गांव के लोगों को एहतियात बरतने के लिए कहा गया है। इसके अलावा आवश्यक निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed