{"_id":"5b2ff2374f1c1b5d748b69d0","slug":"21529868855-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्रणी किसानों ने शुरू की धान की रोपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्रणी किसानों ने शुरू की धान की रोपाई
Updated Mon, 25 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। मानसून आने में भले ही देरी हो लेकिन फसलों की सही समय पर रोपाई के लिए अग्रणी किसानों ने निजी साधन से धान की रोपाई शुरू कर दी है। किसान ऐसा करके एक सीजन में दो फसल ले सकेंगे।
तहसील क्षेत्र के ग्राम रटौल मुबारिकपुर क्षेत्र में रविवार से धान की रोपाई शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने घोषणा की थी कि 22 जून से पहले मानसून दस्तक देगा तथा सामान्य से अधिक वर्षा का अनुमान है। इसे देखते हुए किसानों ने समय से पहले धान के बीज पौध के लिए डाल दिए। मानक के अनुसार धान की पौध 21 से 25 दिन के भीतर खेतों में रोपी जाती है, जिससे सही पैदावार मिलती है। खेकड़ा के अग्रणी किसान कल्लू , धीरज धामा, राममेहर सिंह, हरेंद्र आदि ने धान के बीज की पौध डालने के 21वें दिन रविवार से धान की पौध की रोपाई मजदूर लगाकर शुरू कर दी है । क्षेत्र में वह अभी पहले किसान हैं जो धान की पौध की रोपाई खेतों मे कर रहे हैं। किसान कल्लू धामा ने बताया कि वह नगदी फसल की भी अच्छी खेती करते हैं । वर्तमान में दस बीघा लौकी की फसल से वह रोजाना लौकी मंडी भेज रहे हैं तथा पांच बीघा अगेती भिंडी व दस बीघे पत्ता गोभी फसल को खेतों में पौध लगा चुके हैं। एक महीने बाद भिंडी की फसल से फल आना शुरू हो जाएगा।