फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Couple body found hanging

एक साथ लटका मिला विवाहिता और युवक का शव

Tue, 19 Jun 2018 12:26 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Tue, 19 Jun 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
Couple body found hanging
suicide
रविवार रात रहस्यमय ढंग से लापता हुई भूड़ा कैमोर गांव निवासी विवाहिता का शव सोमवार दोपहर गांव के 23 वर्षीय प्यारेलाल के साथ एक ही दुपट्टे से बने फंदे पर लटका मिला। दोनों को तलाशते हुए परिवारवाले युवक के भाई के मकान में पहुंचे तो शव देख चीखपुकार मच गई। सूचना मिलने पर पहुंचे सीओ सदर प्रवीण मलिक ने जानकारी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों के एक साथ मरने के पीछे प्रेमप्रसंग की बात निकलकर सामने आ रही है। हालांकि परिजन इस पर अनभिज्ञता जता रहे हैं।
विज्ञापन

अमरिया थाना क्षेत्र के भूड़ा कैमोर गांव निवासी रामेश्वर की बेटी चंद्रवती (25) की शादी छह साल पहले बरेली जिले के क्योलड़िया थाना क्षेत्र के अंबरपुर गांव निवासी प्रेमपाल से हुई थी। उसके दो बच्चे तीन वर्षीय राखी और दो साल का बेटा आशू हैं। 25 मई से चंद्रवती अपने मायके भूड़ा कैमोर गांव में रह रही थी। रविवार रात 12 बजे के बाद चंद्रवती घर से बिना बताए चली गई थी। इधर, गांव का ही प्यारेलाल पुत्र छोटेलाल भी रात से लापता हो गया। इसके बाद दोनों के परिजन उन्हें तलाशने में जुट गए। सोमवार सुबह सूचना मिलने पर चंद्रवती के पति प्रेमपाल भी आ गए। दोपहर एक बजे विवाहिता के मकान से पचास मीटर की दूरी पर स्थित प्यारेलाल के भाई दीनानाथ के बंद मकान में जाकर परिजनों ने देखा तो एक कमरे में दोनों के शव फंदे पर लटके मिले। इसकी सूचना मिलने पर सीओ सदर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट टीम को बुलाकर जांच पड़ताल की गई। इसके बाद शवों को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मौके से पुलिस ने दोनों के मोबाइल और शराब के खाली क्वार्टर बरामद किए हैं। एक ही फंदे पर दोनों के फांसी लगाने को लेकर क्षेत्र में प्रेमप्रसंग की चर्चा है। हालांकि परिजन इसको लेकर कुछ नहीं बोल रहे हैं, न ही वह इनके एक साथ मरने के पीछे कोई जवाब दे रहे हैं।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों व ग्रामीणों से मामले की जानकारी की जा रही है। दोनों के बीच रिश्ते और साथ मरने को लेकर जांच कर रहे हैं। - प्रवीण मलिक, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed