{"_id":"5aa18e8b4f1c1ba7758b4633","slug":"21520537227-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली आंदोलन के समर्थन में छात्रों ने मानव श्रंखला बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली आंदोलन के समर्थन में छात्रों ने मानव श्रंखला बनाई
Updated Fri, 09 Mar 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
एसएससी की परीक्षा में धांधली को लेकर दिल्ली में चल रहे छात्रों के आंदोलन को समर्थन देकर क्षेत्र के छात्रों ने खेकड़ा थाने के सामने मानव श्रंखला बनाकर विरोध जताया। उन्होंने कहा यदि सरकार ने छात्रों की मांगों की अनदेखी की तो देशभर में आंदोलन चलाया जाएगा।
बृहस्पतिवार को नगर में रेलवे रोड पर खेकड़ा थाने के समीप छात्र एकत्र हुए। वहां उन्होंने एसएससी की परीक्षा में हुई धांधली को लेकर दिल्ली में छात्रों द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की। छात्रों ने कहा कि अब और अधिक उपेक्षा बर्दास्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मानव श्रंखला बनाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि देश की कुछ महत्वपूर्ण भर्तियों के बोर्ड पर भी युवा वर्ग का भरोसा था, लेकिन एसएससी जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में हुई धांधली से सभी का विश्वास टूटकर रह गया है। उन्होंने कहा युवाओं के भविष्य के साथ सरकार खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने सरकार से तत्काल एसएससी समेत सभी भर्तियों की निष्पक्ष जांच कराने के साथ ही भविष्य में सभी भर्तियां निष्पक्ष करायने की मांग की अन्यथा युवा वर्ग देशभर में सड़कों पर उतर उग्र आंदोलन करने को विवश होेगा। इस दौरान गुरवीर, कुलदीप, अजय, दीपक, सनुज, चंद्रकुमार, नितिन, अंकुर, अक्षय, कपिल, गौरव कुमार, सचिन, अमित, प्रदीप रहे।