फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   हाड़ कांपने वाली शीतलहर से राहत नहीं, न्यूनतम पारा 3.4 डिग्री पहुंचा

हाड़ कांपने वाली शीतलहर से राहत नहीं, न्यूनतम पारा 3.4 डिग्री पहुंचा

Wed, 10 Jan 2018 07:29 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 07:29 PM IST
विज्ञापन
हाड़ कांपने वाली शीतलहर से राहत नहीं, न्यूनतम पारा 3.4 डिग्री पहुंचा
लीड...............
विज्ञापन

10पीबीटीपी-1,2,3, 11,12
10पीबीटीपी-8
शीतलहर से राहत नहीं, न्यूनतम पारा 3.4 डिग्री
दिनभर ठंड से ठिठुरते रहे लोग, गलन से राहत नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। नए साल से शुरू हुआ शीतलहर का कहर जारी है। दसवें दिन भी मौसम में भारी गलन से लोग कांप उठें। दिनभर सूर्यदेवता के दर्शन नहीं हुए। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा, जरूरी काम से ही लोग घरों से बाहर निकलते दिखाई दिए। मंगलवार को अधिकतम तापमान 16.0 और न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड दर्ज किया गया।
इन दिनों आलम यह है कि गर्म कपड़ों को चीरती हुई ठंड लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर रही है। भोर होते ही घरों से निकलने वाले लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा हैं। हाड़ कंपकंपाती सर्दी के कारण लोग गर्म कपड़े पहनने के बावजूद अंगीठी और हीटर के सामने बैठने को मजबूर हैं। जिन लोगों को जरूरी काम है वहीं घर से बाहर निकल रहे हैं। सुबह और रात में सड़कों पर घना कोहरा होने के कारण वाहनों की रफ्तार थम जाती है, सड़क किनारे लगे खोखे और ठेलों पर चाय पीने वाले चालकों की होड़ दिखाई देती हैं। बुधवार को न्यूनतम पारा 3.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचने पर मौसम में दिनभर गलन बनी रही, लोग ठंड से ठिठुरते रहे। बर्फीली हवाओं का कहर और घना कोहरा होने के कारण दो पहिया और थ्री व्हीलर वाहन से सफर करने वाले लोगों को भी राहत नहीं मिल रही। कोहरे की धुंध होने के कारण हाईवे पर बड़े वाहनों के साथ-साथ छोटे वाहनों की रफ्तार थमी रही। 100 मीटर की दूूरी बनाकर वाहन आगे-पीछे लाइट जला चल रहेे थे। शहर के कई इलाकों में लोग ठंड के कारण घरों से बाहर नहीं निकले। पिछले तीन दिन से सूर्य देवता के दर्शन नहीं होने से महिलाएं काफी परेशान हैं, कपड़े नहीं धुल पा रही है। इन दिनों ठंड के कारण स्कूली बच्चों की संख्या भी सड़क पर कम ही दिख रही है। शाम को ठंड बढ़ने लगी तो लोगों का आवागमन कम हो गया। सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा। दिन ढलते ही लोग घरों में जाकर दुबक गए। गरीब और बेसहारा लोग किसी तरह हाड़ कांपने वाली सर्दी से बचने के लिए जगह-जगह कूड़ा करकट व कचरा जलाकर हाथ तापते दिखाई दिए।
विज्ञापन

000
बीसलपुर। बुधवार को पूरे दिन भर घना कोहरा तहसील क्षेत्र में छाया रहा। शीतलहर के चलते जन जीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त रहा। कोहरे के कारण वाहन काफी धीमी गति से रेंगते दिखे। विद्यार्थी गर्म कपड़ों में पैक होकर विद्यालय गए। चीनी मिल के जीएम सुरेश चंद्रा ने बताया कि केन यार्ड, मिल परिसर और प्रशासनिक कार्यालय गेट समेत 16 स्थानों पर अलाव लगवाए गए। ग्रामीण क्षेत्रों की साप्ताहिक हाटों में ग्राम पंचायतों द्वारा अलाव न लगवाए जाने के कारण दुकानदारों और ग्राहकों को काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
कचहरी पर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
पीलीभीत। भीषण शीतलहर के बावजूद कचहरी में नगरपालिका की ओर से अलाव की व्यवस्था नहीं किए जाने से नाराज अधिवक्ताओं ने बुधवार को जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन लाल के नेतृत्व में चेयरमैन के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए कामकाज ठप रखा। अध्यक्ष किशनलाल ने बताया कि दो दिन पहले अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल सिटी मजिस्ट्रेट से मिला था। इस दौरान पालिका प्रशासन को सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार मिश्रा ने अलाव लगवाने को कहा था। दो दिन बाद भी अलाव की व्यवस्था नहीं होने पर बुधवार को चेयरमैन के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शन करने वालों में सुनील मिश्रा, धीरेंद्र मिश्र, राजेंद्र त्रिपाठी, लालमन वर्मा, कुलदीप सक्सेना, मयंक आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed