फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   डीएम ने मॉडल स्कूलों के बच्चों को बांटी निश्ुल्क यूनिफार्म व पुस्तकें

डीएम ने मॉडल स्कूलों के बच्चों को बांटी निश्ुल्क यूनिफार्म व पुस्तकें

Sat, 01 Jul 2017 07:15 PM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने मॉडल स्कूलों के बच्चों को बांटी निश्ुल्क यूनिफार्म व पुस्तकें
पीलीभीत। ग्रीष्म अवकाश के बाद शनिवार को जिले भर के सरकारी प्राइमरी स्कूल खुल गए। पहले दिन बच्चों को पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया। नई किताबें पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। डीएम शीतल वर्मा ने बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा मॉडल स्कूल कैंच और बरहा के बच्चों को नि:शुल्क यूनिफार्म और पुस्तकों का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने बायोमैट्रिक मशीन का भी उद्घाटन किया। वहीं पूरनपुर में विधायक बाबूराम पासवान ने नि:शुल्क यूनिफार्म और पाठ्य पुस्तकों के वितरण का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

जिले के बेसिक शिक्षा विभाग के इतिहास में शनिवार को पहला ऐसा मौका था, जब परिषदीय विद्यालय के बच्चों को एक जुलाई को नि:शुल्क यूनिफार्म और पाठ्य पुस्तकें मिली। डीएम शीतल वर्मा सुबह करीब साढ़े आठ बजे माडल स्कूल प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय कैंच पहुंची। यहां उन्होंने करीब सौ बच्चों को यूनिफार्म और कक्षा चार के बच्चों को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया। यहां उन्होंने शिक्षक उपस्थिति के लिए लगाई गई बायोमैट्रिक मशीन का भी उद्घाटन किया। प्रधानाध्यापक सुखराम ने बताया कि यहां 324 बच्चों का नामांकन हो चुका है। इस पर डीएम ने ग्राम प्रधान रामपाल को ग्राम निधि से दो कमरे और टीनशेड बनवाने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने माडल स्कूल प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय बरहा पहुंचकर भी बच्चों को यूनिफार्म व पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया। डीएम ने बच्चों से बातचीत कर पढ़ाई आदि के बारे में जानकारी की। उन्होंने शिक्षकों से स्कूल चलो अभियान के तहत शत प्रतिशत नामांकन कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर प्रभारी बीएसए पीएस राना, सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक राकेश पटेल, राजीव कुमार, प्रधानाध्यापक सुखराम, वैभव जैसवार, अजय कुमार गुप्ता, संतोष खरे, शैलेंद्र जायसवाल, दिनेश कश्यप समेत सभी शिक्षक शिक्षिकाएं व अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन

पूरनपुर। ग्रीष्म अवकाश के बाद शनिवार को अधिकांश स्कूल खुल गए। ईशर अकादमी में शिक्षण सत्र का शुभारंभ पौधरोपण के साथ हुआ। प्रशासक हरप्रीत सिंह स्टाफ के साथ पौधरोपण किया। जेपी शर्मा, डीपी सिंह, सुधीर शर्मा, रोजदीप कौर, अश्वनी दीक्षित आदि थे। प्राथमिक स्कूल चांटफिरोजपुर में विधायक बाबूराम पासवान ने पुस्तकों का वितरण किया। प्रधानाध्यापक वेद प्रकाश, महेश, ममतारानी, नीराजना शर्मा, नरेंद्र कुमार, राकेश आदि थे। नगर के प्राथमिक स्कूल नंबर दो में बच्चों को ड्रेस वितरण का विधायक बाबूराम पासवान ने शुभारंभ कराया। बीईओ भरत वर्मा, एबीआरसी देवेश कुमार, रईस अहमद, विश्वनाथ कुशवाहा, संतोष कुमार, मीना वर्मा, संकुल प्रभारी वीरपाल, महेश कुमार, निरंजना शर्मा, राकेश कुमार, कंचन दीक्षित, अनुप्रिया, जगदीश, रामचंद्र आदि थे। पहले दिन स्कूलों में बच्चों की संख्या खासी कम रही। उधर, स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। पूर्व माध्यमिक स्कूल से निकाली गई रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुन: स्कूल में पहुंचकर समाप्त हो गई। रैली में बृजेश शुक्ला, रोहित मिश्रा, गुरुप्रीत कौर, इंदु गंगवार, चिरौंजीलाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घुंघचाई। गांव मदारपुर के प्राथमिक स्कूल में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को प्रबंध समिति के अध्यक्ष बालकराम ने झंडी दिखकर रवाना किया। रैली के बच्चों में पूरे गांव में घूमकर स्कूल न जाने वाले बच्चों को उनके अभिभावकों से स्कूल भेजने की अपील की। रैली में इंचार्ज अध्यापक अनुपम शुक्ला, महेश कुमार, सुंदरलाल, वीरेंद्र कुमार आदि थे। घुंघचाई के जूनियर हाईस्कूल, कन्या जूनियर हाईस्कूल प्राथमिक स्कूल, शिशु मंदिर आदि स्कूली बच्चों ने गांव में जागरूकता रैली निकाली। यहां पर रैली को पूर्व प्रधान वीरेंद्र प्रताप सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। सुमन वाजपेई, आशेष अवस्थी, हरीशंकर अग्निहोत्री, रविकांत शुक्ला आदि शामिल रहे।

बरखेड़ा। प्राथमिक विद्यालय बरखेड़ा नंबर एक में खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी डी.एल.राना, एनपीआरसी हरीश कुमार, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष कदीर अहमद, प्रधानाध्यापक तेज बहादुर, सहायक अध्यापक फुरकान हाशमी ने बच्चों को पुस्तकें वितरित कीं। इस मौके पर बीईओ श्री राना ने बच्चों से कहा कि वह मन लगाकर पढ़ाई करें। उन्हें सरकार की ओर से नि:शुल्क किताबें दी जा रही हैं। जल्द ही ड्रेस भी उपलब्ध करवा दिया जाएगा। मध्याह्न भोजन भी दिया जा रहा है। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे नियमित रूप से स्कूल आएं, ताकि पढ़ाई बेहतर तरीके से कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed