{"_id":"052990763bef89711d71ee9c5f224fc7","slug":"2100-hundred-could-not-choose-a-single-housing-pd-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2100 सौ में एक भी आवास चयन नहीं कर सके पीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2100 सौ में एक भी आवास चयन नहीं कर सके पीडी
plibhit
Updated Mon, 11 Jan 2016 06:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परियोजना निदेशक आरबी भास्कर का निलंबन 18 दिसंबर को प्रमुख सचिव की समीक्षा के आधार पर हुआ था। इसमें जिले की बदतर स्थिति के साथ ही सबसे खराब हालात पूरनपुर ब्लाक के पाए गए। यहां 21 सौ आवासों के लक्ष्य के अनुरूप आवासों का चयन शून्य था।
विज्ञापन
दो दिन पूर्व शासन ने जिला ग्राम्य विकास संस्थान के परियोजना निदेशक आरबी भास्कर को निलंबित कर दिया था। 18 दिसंबर को हुई समीक्षा बैठक के 20 दिन बाद हुई निलंबन कार्रवाई की विभाग में खासी चर्चा है। सूत्रों की मानें तो निलंबन की कार्रवाई के पीछे इंदिरा आवास चयन मेें लापरवाही का आरोप तो एक बहाना मात्र है। असल में पिछले दिनों चुनाव के समय उच्च अधिकारियों की नाराजगी का खामियाजा पीडी को उठाना पड़ा है। इंदिरा आवासों की स्थिति की बात करें तो वर्ष 2015-16 के लिए जिले को 5080 आवासों का लक्ष्य मिला। इसमें 2178 आवास पूरनपुर ब्लाक के हैं। चूंकि पूरनपुर ब्लाक के बीडीओ का चार्ज पीडी के पास ही है, और समीक्षा में सबसे खराब स्थिति पूरनपुर ब्लाक की पाई गई। जिले में कुल लक्ष्य के सापेक्ष 15 दिसंबर 2015 तक मात्र 11 सौ आवासों का चयन हो सका था। इसी को आधार बनाकर प्रमुख सचिव ने पीडी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की। हालांकि विभागीय अधिकारी आवासों का चयन न होने के पीछे चुनाव आचार संहिता को कारण बता रहे हैं। शायद यही कारण है कि चुनाव समाप्त होते ही इंदिरा आवासों के चयन का कार्य 80 प्रतिशत पूरा हो गया है और प्रदेश में पीलीभीत का 46वां स्थान है।
विज्ञापन