फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   21 large yoga program in Nehru Park

21 को नेहरू पार्क में होगा वृहद योग कार्यक्रम

Sat, 13 Jun 2015 10:54 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sat, 13 Jun 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
21 large yoga program in Nehru Park
नेशनल इंट्रीगेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) की ओर से 21 जून को नेहरू पार्क
विज्ञापन
में वृहद योग दिवस आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी नीमा की बैठक में दी गई।
शहर के नकटादाना चौराहा के समीप एक क्लीनिक में हुई शनिवार को हुई बैठक में नीमा अध्यक्ष डॉ. मनोज गुप्ता ने बताया कि आयुष मंत्रालय की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सामंजस्य और शांति के लिए योग विषय पर आधारित योग कार्यक्रम सुबह छह बजे से शुरू होगा। इसको लेकर पांच सदस्यीय कार्यक्रम समिति का चयन किया गया है। इसमें डॉ. अनिल सक्सेना कार्यक्रम संयोजक व कमेटी चेयरमैन, डॉ. प्रदीप अग्रवाल, डॉ. अश्वनी सचदेवा, डॉ. विनय शर्मा, डॉ. अफसर कुरैशी, डॉ. मनोज गुप्ता, डॉ. अनिल मिश्रा सदस्य चुने गए। नीमा सचिव डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि आयुष मंत्रालय की ओर से प्रस्तावित सामान्य योग अभ्यास क्रम के अनुसार ही योग कार्यक्रम संपन्न होगा। इसमें ग्रीवा चालन, कटिचालन, ताड़ासन, वृक्षासन, शशांकासन, वक्रासन, भुजंगासन आदि का अभ्यास कराया जाएगा। बैठक में अध्यक्ष व सचिव ने सभी चिकित्सकों एवं सामाजिक संस्थाओं से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की। बैठक में अध्यक्ष ने आईएमए, ड्रग एसोसिएशन, एमआर एसोसिएशन व अन्य संस्थाओं को आमंत्रित करने पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर तमाम चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed