{"_id":"5c5f1974bdec2273635514bf","slug":"201549736308-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूक रहें, सशक्त बनें पर प्रतिक्रिया परिस्थितियां देखकर ही व्यक्त करें : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूक रहें, सशक्त बनें पर प्रतिक्रिया परिस्थितियां देखकर ही व्यक्त करें : एसडीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, सामाजिक न्याय, संवेदना और समता पर शनिवार को सारगर्भित बहस हुई। मंच मिला तो महिलाओं ने न केवल विसंगतियों, विकृतियों और विद्रूपताओं को लेकर समाज को आइना दिखाया, बल्कि विभिन्न अवसरों पर भोगी पीड़ा का जिक्र भी किया। मौका था अमर उजाला के नारी गरिमा के साझा संकल्प अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स महाभियान के तहत जेएमबी इंस्टीट्यूट में महिला अधिकारों एवं आत्मरक्षा विषय पर जागरूकता गोष्ठी का। बीसलपुर की एसडीएम वंदना त्रिवेदी ने छात्राओं को अपराजिता बनने का मंत्र दिया। कहा, जागरूक रहें, सशक्त बनें, लेकिन कोई भी प्रतिक्रिया परिस्थिति देखकर ही दें। गोष्ठी के समापन पर नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
एसडीएम ने कहा कि खुद की सुरक्षा के लिए विरोध करने का साहस जुटाकर आवाज उठानी होगी। गलत करने वालों को डरना चाहिए, और यह डर तभी पैदा होगा, जब महिलाएं हर गलत हरकत का विरोध करेंगी। उन्होंने बेबाकी के साथ अपने जीवन से जुड़ी घटनाओं का जिक्र भी किया। एसडीएम ने कहा कि रियेक्शन वहां करें जहां आप सेफ हों। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें और नारी गरिमा की मिसाल बनें। उन्होंने महिला हेल्प लाइनों के बारे में भी बताया।
प्रवक्ता डॉ. गुंजन तिवारी ने पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेंशन के जरिए देश में महिला अपराधों के बढ़तेे ग्राफ और घरेलू हिंसा आदि पर चर्चा की। वरिष्ठ रिसोर्स पर्सन लक्ष्मीकांत शर्मा ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने में अपराजिता अभियान मील का पत्थर साबित हो रहा है। इस मौके पर उप प्राचार्य डॉ. ज्योति मिश्रा, डॉ. शैलेंद्र, डॉ. वंदना, डॉ. दानिश, रंजना सिंह आदि मौजूद रहीं।