फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   शारदा नदी की चौड़ाई के आंकलन को सर्वे शुरू

शारदा नदी की चौड़ाई के आंकलन को सर्वे शुरू

Thu, 31 Jan 2019 06:22 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Thu, 31 Jan 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
शारदा नदी की चौड़ाई के आंकलन को सर्वे शुरू
माधोटांडा/पीलीभीत। नेपाल की ओर से जनपद सीमा में प्रवेश करने से लेकर लखीमपुर तक शारदा नदी की चौड़ाई का आंकलन करने के निर्देश दिए गए हैं। इस पर एससीएल कंपनी ने सर्वे का काम शुुरू कर दिया है। दरअसल, शारदा नदी हर साल दाएं, बाएं किनारे की ओर कटान करती है, इससे नदी की वास्तविक चौड़ाई का आंकलन नहीं हो पाता है। तराई क्षेत्र में शारदा डैम के सामने से निकली शारदा नदी बरसात के दौरान हर साल जबरदस्त कटान कर कृषि भूमि को अपने आगोश में ले लेती है। खास बात यह है कि कटान के चलते नदी का रुख स्पष्ट नहीं हो पाता है। नदी कभी दाएं तो कभी बाएं किनारे की ओर कटान शुरू कर देती है। इसके नदी की चौड़ाई में लगातार इजाफा हो रहा है। यही नहीं किसानों की फसलें और जमीन भी नदी में समाती जा रही हैं। इस सब के चलते शासन ने नदी की वर्तमान स्थिति का आंकलन कराने का निर्णय लिया है, इसके चलते दो दिन पूर्व शासन के निर्देश पर एससीएल कंपनी की टीम ने जनपद में तराई क्षेत्र के रमनगरा में सर्वे शुरू किया है। टीम जनपद सीमा में नोमेंस लैंड से लेकर लखीमपुर सीमा तक नदी की चौड़ाई कितनी बढ़ी है, इसका सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करेगी। शारदा डैम के दाएं किनारे की ओर नदी कितना कटान कर चुकी है, यह जानने के लिए टीम नदी की चौड़ाई के साथ दाएं ओर करीब 10 किलोमीटर लंबाई में भी सर्वे करेगी। टीम जनपद सीमा में नदी के प्रवेश स्थल से लेकर लखीमपुर सीमा तक यह सर्वे प्राथमिकता के आधार पर करने के आदेश मिले है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed