फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   छात्र और छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली

छात्र और छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली

Sun, 14 Oct 2018 01:08 AM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
छात्र और छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर में शनिवार को लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए इंटर कॉलेजों के छात्र और छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली में नगर के छह इंटर कॉलेजों के छात्र और छात्राओं ने भाग लिया।
नगर में स्थित एमएम इंटर कॉलेज में छात्र, छात्राए एकत्र हुए। यहां रैली का शुभारंभ उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार द्विवेदी ने किया। रैली नगर के रेलवे रोड, जैन कॉलेज मार्ग से होते जैन इंटर कॉलेज के मैदान में समाप्त हुई। इस मौके पर आयोजित सभा में जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत जैन ने मतदाता छात्रों को वोट के अधिकार के बारे में बताया और मतदान अवश्य करने की शपथ दिलाई। मतदाता जागरूकता रैली में करीब एक हजार छात्र और छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं को नवमतदाता बनने का कार्य किया जा रहा है। जो छात्र 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं वह अपनी वोट जरूर बनवा लें। यदि पढ़ा लिखा युवा मतदान में भाग लेकर एक अच्छे नागरिक को जनप्रतिनिधि के रूप में चुनेगा तभी देश तरक्की करेगा और आगे बढे़गा। इस दौरान गांधी विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश कुमार चौहान, एमएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सोहनबीर सिंह तोमर, एमएम डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगदीश कुमार, विद्या निकेतन गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य श्वेता शर्मा, कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य माधुरी यादव, राजकीय हाई स्कूल सुभानपुर की प्रधानाचार्य सुनीता देवी, दीपक शर्मा, सुुदेश कुमार, अवनीश कुमार, राज कुमार सिंह, भरत धामा, भरत गुप्त, कंवर पाल सिंह, जितेंद्र धामा, राजेश कुमार गौड़, नीरज वत्स, हरिदत्त शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed