फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   दिन दहाड़े बाघ ने खेत में घूम रहे आवार सांड को बनाया निवाला

दिन दहाड़े बाघ ने खेत में घूम रहे आवार सांड को बनाया निवाला

Wed, 10 Oct 2018 07:36 PM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
दिन दहाड़े बाघ ने खेत में घूम रहे आवार सांड को बनाया निवाला
10पीबीटीपी 27
विज्ञापन



बाघ ने खेत में घुमंतू सांड़ को बनाया निवाला
माला जंगल के बाहर निकले बाघ की लगातार बढ़ रही चहलकदमी
दोपहर में बाघ की दस्तक से दहशत, वन विभाग अलर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला (पीलीभीत)। माला रेंज के जंगल से बाहर निकला बाघ बुधवार दोपहर बाद अजीतपुर गांव के पास पहुंचा और खेतों में घूम रहे एक सांड़ को हमला करके निवाला बना लिया। सांड़ की आवाज सुनकर आसपास खेतों में धान काट रहे मजदूर फसल छोड़कर भाग खड़े हुए। उन्होंने घटना की जानकारी वन महकमे को दी। दिन में बाघ आने की सूचना पर ग्रामीणों की भारी भीड़ वहां जमा हो गई।

टाइगर रिजर्व से बाहर बाघ और तेंदुए की चहलकदमी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। चार दिन पहले से माला रेंज के जंगल की सीमा से सटे क्षेत्र में बाघ की लगातार चहलकदमी देखी जा रही है। इसके चलते किसानों में दहशत बनी हुई है। खेतों में धान कटाई का काम चल रहा है, इसलिए किसानों के सामने बाघ की यह चहलकदमी बड़ी समस्या बनी हुई है। कुछ दिन तक इस इलाके में रात में बाघ की चहलकदमी होती रही लेकिन अब वह दिन में भी आबादी के पास मंडरा रहा है। बुधवार दोपहर बाद जंगल से बाहर निकलकर आया बाघ अजीतपुर पटपरा व महुउआ गांव की सीमा क्षेत्र के पास पहुंच गया। वहां बाघ ने खेत में घूम रहे आवारा सांड़ पर हमला कर दिया। बाघ के हमले से बचने को सांड़ ने काफी जद्दोजहद की और कुछ दूर तक भागने की भी कोशिश की। सांड़ की आवाज सुनकर कुछ दूरी पर धान की कटाई कर रहे मजदूर डर के चलते पेड़ों पर चढ़ गए। दूर से खेतों में बाघ देखा तो मजदूरों के पसीने छूट गए। आननफानन में गांव की ओर भागकर मजदूरों ने घटना की जानकारी प्रधान को दी। प्रधान की सूचना के बाद माला रेंज के वनकर्मी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के मुताबिक घटनास्थल के चारों ओर गन्ना खड़ा है। लगता है कि बाघ गन्ने के खेत में ही मौजूद है। माला रेंजर डीके श्रीवास्तव ने बताया कि अजीतपुर गांव के निकट बाघ की मौजूदगी के बाद टीम को लगा दिया गया है। ट्रैक्टर से गश्त शुरू कराई जा रही है। इसके अलावा शाम के बाद खेतों की ओर न जाने की ग्रामीणों को सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed