{"_id":"5abbf1024f1c1bde298b46b9","slug":"201522266370-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां काली की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां काली की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा शुरू
Updated Thu, 29 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत) ।
क्षेत्र के ग्राम मुबारिकपुर स्थित देवी मंदिर में बुधवार को सुबह के समय हवन के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसके पश्चात मंदिर में मां काली की मूर्ति स्थापित करने के लिए कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा बैंड बाजों, भजन कीर्तन मंडली के साथ निकाली । इस दौरान महिलाएं कलश रखकर मंगल गीत गाती चली। कीर्तन मंडली एवं बैंड बाजे भक्ति गीतों का गुणगान करते रहे। इससे माहौल मां कालीमय होकर रह गया। मंगल कलश यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों की परिक्रमा कर मंदिर में समाप्त हुई। मंदिर परिसर में मां काली की मूर्ति की मंत्रोच्चारण के बीच प्राण प्रतिष्ठा शुरू हो गई। 31 मार्च को मंदिर में मां काली की मूर्ति स्थापित होगी। इस दौरान आचार्य गौरीशंकर शास्त्री, आशीष शास्त्री, जयकिशन शास्त्री आदि मौजूद रहे।