{"_id":"5a75c0fd4f1c1b4d588b6779","slug":"201517666557-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम को निरीक्षण में नदारद मिले कई कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम को निरीक्षण में नदारद मिले कई कर्मचारी
Updated Sat, 03 Feb 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम के निरीक्षण में नदारद मिले कर्मचारी
वेतन काटने की संस्तुति कर डीएम को भेजी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर। एसडीएम शशिभूषण राय ने शनिवार को नगर पालिका कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई कर्मचारी नदारद मिले। एसडीएम ने गायब कर्मचारियों का वेतन काटने की संस्तुति डीएम को भेजे पत्र में की है। एसडीएम के औचक निरीक्षक को लेकर नगर पालिका कर्मचारियों में हड़कंप रहा।
शनिवार को सुबह करीब 11 बजे एसडीएम शशि भूषण राय नगर पालिका कार्यालय के औचक निरीक्षक को आ धमके। निरीक्षण में उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर तलब कर गायब कर्मचारियों की जानकारी की। निरीक्षण के बाद उपस्थित रजिस्टर वे अपने साथ ले गए। एसडीएम के औचक निरीक्षण को लेकर कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के बाद एसडीएम ने बताया कि नगर पालिका से कर्मचारियों के अक्सर गायब होने की सूचनाएं मिल रहीं थीं। ईओ और कुछ कर्मचारियों का मोबाइल फोन तक नहीं मिलता। निरीक्षण में नगर पालिका में चौदह कर्मचारी तैनात पाए गए। इसमें से लेखाकार अमित मिश्रा तीस जनवरी से, चपरासी हरिकांत झा 27 जनवरी से और टीसी नत्थू खां दो फरवरी से गैरहाजिर पाए गए। गैरहाजिर कर्मचारियों का गैरहाजिरी वाले दिन का वेतन काटने की संस्तुति कर डीएम को रिपोर्ट भेजी गई है। उधर, कुछ कर्मचारियों ने लेखाकार के तीन दिन के अवकाश पर जाने की जानकारी दी, लेकिन उपस्थिति रजिस्टर में अवकाश दर्ज नहीं पाया गया।
----