फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सभी बीआरसी व यूआरसी में लगेगी बायोमैट्रिक मशीनें

सभी बीआरसी व यूआरसी में लगेगी बायोमैट्रिक मशीनें

Tue, 30 Jan 2018 07:08 PM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
सभी बीआरसी व यूआरसी में लगेगी बायोमैट्रिक मशीनें
बीआरसी व यूआरसी में लगेगी बायोमैट्रिक मशीनें
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय में बनेगा मीटिंग हॉल
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। बेसिक शिक्षा विभाग में अब लेटलतीफी पर अंकुश लगने जा रहा है। विभाग से जुड़े सभी कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों की हाजिरी के लिए बायोमैट्रिक मशीनें लगाई जा रही है। साथ ही बीएसए कार्यालय में मीटिंग हाल भी बनाया जा रहा है।

बेसिक शिक्षा विभाग के सभी सात ब्लॉकों में एक-एक ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) और पीलीभीत व बीसलपुर में दो नगर क्षेत्र कार्यालय (यूआरसी) हैं। इन कार्यालयों में तैनात अधिकांश लिपिकों और कर्मचारियों की लेटलतीफी के चलते विभागीय कार्य से पहुंचने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर शिकायतें भी हो रही हैं। इसको लेकर बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने सभी ब्लॉक संसाधन केंद्रों, नगर क्षेत्र कार्यालयों समेत बीएसए कार्यालय में बायोमैट्रिक मशीनें लगाने के निर्देश दिए हैं। बीएसए कार्यालय समेत कुछ ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर बायोमैट्रिक मशीनें लगा दी गई हैं। डाटा फीडिंग का कार्य शेष बचा है। विभाग के मुताबिक करीब सप्ताह भर के भीतर सभी कार्यालयों मेें बायोमैट्रिक मशीनों के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। इधर, बीएसए कार्यालय में मीटिंग हाल भी बनाया जा रहा है। अब तक मीटिंग हाल न होने से अधिकांश बैठकें बीएसए कार्यालय में वैकल्पिक व्यवस्था कर संपन्न कराई जाती हैं। बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि कार्यालयों में अक्सर कर्मचारियों के गायब रहने की शिकायतें मिल रहीं थीं। इसको लेकर सभी कार्यालयों में बायोमैट्रिक मशीनें लगाई जा रही हैं। सप्ताह भर के भीतर ही बायोमैट्रिक मशीनों के माध्यम से उपस्थिति ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed