फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सड़क हादसे में बा स्कूल की वार्डन की मौत

सड़क हादसे में बा स्कूल की वार्डन की मौत

Tue, 23 Jan 2018 07:08 PM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में बा स्कूल की वार्डन की मौत
सड़क हादसे में बा स्कूल की वार्डन की मौत
विज्ञापन

बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर आदेश आईटीआई के पास हुआ हादसा
18 छात्राओं को लेकर पीलीभीत आ रही थीं कुंती देवी
23 पीबीटीपी 6 से 10 तक
अमर उजाला ब्यूरो
बरखेड़ा/पीलीभीत। बीसलपुर-पीलीभीत रोड पर आदेश आईटीआई के पास मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे हादसे में टेंपो सवार कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय ईंटगांव की वार्डन सुभाषनगर (बरेली) के गनेशनगर निवासी कुंती देवी (40) पत्नी सुधीर की मौत हो गई। वह जिला मुख्यालय पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने को विद्यालय की 18 छात्राओं को लेकर पीलीभीत आ रहीं थी। हादसे की सूचना मिलने पर एसडीएम बीसलपुर सूरज यादव, सीओ प्रवीण मलिक, बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई।
गांधी स्टेडियम में समस्त नौ बा स्कूलों को लेकर आयोजित तृतीय जनपद खेलकूद प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह में प्रतिभाग करने के लिए मंगलवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय ईंटगांव की वार्डन कुंती देवी विद्यालय के 18 बच्चों को लेकर टेंपो से पीलीभीत आ रही थीं। सभी एक ही टेंपो में सवार थे और वार्डन चालक के दूसरी तरफ आगे की सीट पर साइड में बैठी हुई थीं। टेंपो चालक ईंटगांव निवासी तुलसी के अनुसार बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर आदेश आईटीआई के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे सब्जी लदे दूसरे टेंपो ने साइड मार दी। इसके बाद कुंती देवी सड़क पर गिरकर घायल हो गई और जब तक कुछ बचाव किया जाता, सब्जी लदे टेंपो के पीछे आ रही गन्ने की ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों के चालक वाहन लेकर बीसलपुर की तरफ निकल गए। इसकी सूचना मिलने पर बरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई। कुछ ही देर में एसडीएम बीसलपुर, सीओ, बीएसए मौके पर आ गए। जिसके बाद दूसरे वाहन से वार्डन के साथ आई छात्राओं को वापस भेज दिया गया। मृतका के पति के आने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

000
परिवार गमगीन, शोक की लहर
पीलीभीत। हादसे में बा स्कूल की वार्डन कुंती देवी की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में खुशनुमा माहौल अचानक गमगीन हो गया। उधर, शिक्षा जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई। दुखद हादसे के बाद जिला स्तर पर आयोजित की जा रही प्रतियोगिता को स्थगित कर दिया है। मौके पर टेंपो में सवार छात्राएं भी हादसे से खासा स्तब्ध दिखाई दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंती देवी ईंटगांव के बा स्कूल में 2011 से तैनात थीं। उनके पति सुधीर कुमार बरेली के एक बारात घर में प्रबंधक पद पर नौकरी करते हैं। उनके दो बच्चे सफलता (12) और मितंजय (10) हैं। हादसे के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पति सुधीर की तहरीर पर बरखेड़ा थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने बीसलपुर मंडी में जाकर सब्जी लदे टेंपो की तलाश की, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है।
000
नियमों की अनदेखी, लापरवाही भी उजागर
हादसे के बाद हर कोई वार्डन की मौत पर शोक जाहिर कर रहा है। वहीं हादसे के पीछे यातायात नियमों को लेकर बरती गई अनदेखी और उजागर भी अहम कारण बनकर सामने आई है। टेंपो में नियतन से काफी अधिक यानि कुल बीस लोग सवार थे। जिसको नजर अंदाज नहीं किया जा सकता। अगर नियत सवारी बैठाई गई होतीं, तो शायद दुखद हादसा बच सकता था।
000
मृतका के पति से घटना की तहरीर मिली है। इसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। टक्कर मारने वाले टेंपो की तलाश कराई जा रही है। बीसलपुर मंडी में एक टीम भेजी गई थी, लेकिन कुछ मिल नहीं सका है।

जयवीर सिंह, एसएचओ बरखेड़ा
.......
विद्यालय में हुई शोकसभा
बीसलपुर। कस्तूरबा गांधी कन्या आवासीय विद्यालय ईंटगांव में मंगलवार को दोपहर में हुई शोक सभा में हादसे में वार्डन कुंती देवी की मौत पर शोक व्यक्त किया गया। दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति को प्रार्थना की गई। शोक सभा के बाद विद्यालय में अवकाश कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed