{"_id":"5a52230b4f1c1bd1178b5602","slug":"201515332363-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर निकला महान नगर कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर निकला महान नगर कीर्तन
Updated Sun, 07 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
नगर में निकाला गया नगर कीर्तन।
- फोटो : अमर उजाला
पूरनपुर। गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर्व को लेकर नगर में गुरुद्वारा श्री सिंह सभा से नगर कीर्तन निकाला गया। जो नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ गुरुद्वारा श्री सिंह सभा पहुंचकर संपन्न हो गया। नगर कीर्तन में गुरु महाराज की सजी सवारी व गतका पार्टी कलाकारों के हैरतअंगेज करतब आकर्षण का केंद्र रहे।
गुरुगोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में नगर के गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में छह जनवरी से तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम शुरू हुआ। दूसरे दिन रविवार को नगर में महान नगर कीर्तन निकाला गया। गुरुद्वारा श्री सिंह सभा से शुरू हुआ नगर कीर्तन ब्लॉक रोड, स्टेशन रोड, माधोटांडा रोड, बाजार रोड होते हुए पुन: गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में पहुंचकर समाप्त हो गया। बैंडबाजों के साथ निकाले गए नगर कीर्तन में सबसे आगे बाइक सवार युवक, उसके पीछे गुरुनानक इंटर कॉलेज के बच्चे करतब दिखाते चल रहे थे। इसके पीछे गतका पार्टी के कलाकार हैरतअंगेज करतब का प्रदर्शन कर रहे थे। इसके पीछे निशान साहिब लिए घुड़सवार, उनके पीछे तमाम कार सेवक सड़क की साफ-सफाई करते चल रहे थे। इसके पीछे पैदल और घोड़ों पर सवार पंज प्यारे निशान साहिब लिए चल रहे थे। इनके पीछे आकर्षक ढंग से फूलों से सजी गुरु महाराज की सवारी चल रही थी। सवारी के पीछे संगत भजन कीर्तन करती चल रही थी। नगर कीर्तन का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
स्टेशन चौराहे पर उद्योग व्यापार मंडल की ओर से प्रांतीय व्यापारी नेता हंसराज गुलाटी के नेतृत्व में मोहम्मद जाहिद खां, सुमन गुप्ता, विजयपाल विक्की, शैलेंद्र गुप्ता, दीपक अग्रवाल, सोनू छीना, दीपक अग्रवाल, उमेश गुप्ता, अशोक खंडेलवाल आदि व्यापारियों ने पंच प्यारों को सरोपा भेंट किया। इसके अलावा नगर के कई अन्य स्थानों पर पंच प्यारों को सम्मानित किया गया। नगर कीर्तन में गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के प्रधान बलजीत सिंह खैरा, मास्टर गुरदयाल सिंह, स्वराज सिंह, अमरजीत सिंह माटा, कुलवीर सिंह फौजी, नरेंद्र खैहरा, कुलविंदर सिंह प्रधान, लखविंदर सिंह, कश्मीर सिंह, अजीतपाल सिंह, अतिंदरपाल सिंह, बाबा सुरजन सिंह समेत बड़ी संख्या में संगत शामिल रही।
विज्ञापन
-----------------
नगर कीर्तन का जगह-जगह भव्य स्वागत
माधोटांडा। गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में तराई के पचपेड़ा गुरुद्वारे से विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। पचपेड़ा गुरुद्वारे से शुरू हुआ नगर कीर्तन रामकोट, मझारा, धुरिया पलिया गुरुद्वारे होते हुए लगभग दस किमी का सफर तय कर रमनगरा गुरुद्वारे पहुंचा। नगर कीर्तन का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
तराई क्षेत्र के पचपेड़ा गुरुद्वारे से रविवार सुबह करीब दस बजे विशाल नगर कीर्तन का शुभारंभ हुआ। जो बोले सो निहाल के उद्घोष के साथ दर्जनों वाहनों का काफिला मझारा गुरुद्वारे की ओर रवाना हुआ। नगर कीर्तन में सबसे आगे संगत पानी का छिड़काव कर साफ सफाई करती चल रही थी। यह नगर कीर्तन सबसे पहले मझारा गुरुद्वारे पहुंचा। गतका पार्टी के सदस्य हैरतअंगेज कारनामे करते चल रहे थे। मझारा गुरुद्वारे से चला नगर कीर्तन धुरिया पलिया गुरुद्वारे पहुंचा। यहां पर लंगर आदि की व्यवस्था की गई थी। यहां से नगर कीर्तन करीब दस किमी का लंबा सफर तय कर रमनगरा गुरुद्वारे पहुंचा। यहां बड़ी संख्या में संगत ने नगर कीर्तन का पुष्प वर्षा का भव्य स्वागत किया। नगर कीर्तन में पंच प्यारे व उसके पीछे चल रही गुरु महाराज की फूलों से सजी पालकी आकर्षण का केंद्र बनी रही। नगर कीर्तन में सबसे पीछे ट्रैक्टर ट्राली व अन्य वाहनों पर सवार संगत गुरु की महिमा का बखान करते चल रही थी। नगर कीर्तन में बाबा रंजीत सिंह, दलवीर सिंह, बाबा कृपाल सिंह, बाबा बलदेव सिंह, दिलबाग सिंह, दलवीर सिंह, गुरदयाल सिंह, गुरनाम सिंह, जस्सा सिंह समेत बड़ी संख्या में संगत शामिल रही।