{"_id":"5a45486a4f1c1b87698c4468","slug":"201514489962-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कार्ड बनवाने के लिए लोगों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन कार्ड बनवाने के लिए लोगों का प्रदर्शन
Updated Fri, 29 Dec 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
बृहस्पतिवार को नगर में नानू मार्ग स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी के अनेक महिला पुरुष एकत्र होकर खेकड़ा तहसील में पहुंचे। वहां उन्होंने प्रदर्शन कर कहा कि वह लंबे समय से राशन कार्ड बनवाने की मांग संबंधित अधिकारियों से कर रहे हैं। लेकिन उनकी समस्या का निदान नहीं किया। उन्होंने कहा राशन कार्ड न होने के कारण उन्हें परिवार का भरण पोषण करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने एसडीएम आशीष कुमार को ज्ञापन सौंप कर राशन कार्ड बनवाने की मांग की। इस में सुरेश, आसू, दिलशाद, यूनुस, शहजाद, नरेंद्र, यासीन, नजमा, शबनम आदि रहे।