फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   लापरवाह 25 अफसरों का डीएम ने वेतन रोका

लापरवाह 25 अफसरों का डीएम ने वेतन रोका

Thu, 28 Dec 2017 11:31 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
लापरवाह 25 अफसरों का डीएम ने वेतन रोका
Salary Bonus
महीनों से ग्राम प्रधानों की जांच रिपोर्ट दबाने पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन


पीलीभीत। साक्ष्यों के साथ 28 ग्राम प्रधानों की शिकायत मिलने पर डीएम शीतल वर्मा ने प्रधानों की जांच अधिकारियों को सौंपी थी। इस दौरान जांच में ढील करने पर 14 दिसंबर को डीएम ने अमरिया में हुए तहसील दिवस में अधिकारियों से हर हाल में 25 दिसंबर तक जांच करने के निर्देश दिए थे। जिसमें तीन अफसरों ने जांच आख्या प्रस्तुत कर दी, लेकिन 25 लापरवाह अधिकारियों ने डीएम के निर्देश को हवा हवाई कर दिया। ऐसे अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए डीएम ने दिसंबर माह का वेतन रोकने के निर्देेश सीडीओ को दिए हैं। इस बड़ी कार्रवाई के बाद से विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
ग्रामीणों ने 28 ग्राम पंचायतों के प्रधानों की शिकायत की थी कि ग्राम निधी के तहत खातों में भेजी गई रकम का दुरुपयोग कर गांव में विकास कार्य नहीं कराया गया है। सड़कों और नालियों के निर्माण में धांधली कर खानापूर्ति की गई। कई मामलेे ऐसे भी प्रकाश में आए थे, जिनमें प्रधानों ने कागजों में सड़कों और शौचालय का निर्माण कर दिया, लेकिन कराया कुछ नहीं। लंबित शिकायतों का निस्तारण नहीं होने से खफा डीएम शीतल वर्मा ने 14 दिसंबर को ग्राम पंचायतों के प्रधानों की शिकायतों की जांच कर रहें डीपीआरओ सहित 28 जिला स्तरीय अधिकारियों से जवाब तलब करते हुए 25 दिसंबर तक जांच रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया। बावजूद सिर्फ तीन अधिकारी डीएमओ, डीपीओ और डीएचओ ही तय समय में अपनी जांच रिपोर्ट दे सकें। इस प्रकरण में गुरुवार को डीएम ने प्रधानों की जांच बैठे रहने वाले लापरवाह डीपीआरओ समेत 25 अफसरों का दिसंबर माह का वेतन रोकने का आदेश सीडीओ डॉ. दिनेश कुमार को जारी कर दिया। वहीं इस प्रकरण में अधिकांश अफसरों का कहना है कि समय कम मिलने की वजह से वह जांच आख्या उपलब्ध नहीं करा सकें।
विज्ञापन


इन अधिकारियों का रोका गया वेतन
जिला पूर्ति अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, खंड विकास अधिकारी अमरिया, खंड विकास अधिकारी मरौरी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अभियंता शारदा सागर खंड, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला बचत अधिकारी, जिला कंसल्टेंट स्वच्छ भारत मिशन, उपायुक्त श्रम रोजगार, उप कृषि निदेशक अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहायक अभियंता जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, अवर अभियंता ग्रामीण अभियन्त्रण-बीसलपुर, अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग-अमरिया, अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग-ललौरीखेड़ा, अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग-बिलसंडा, अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग- पूरनपुर, अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग- मरौरी
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ग्राम पंचायतों की सौंपी गई थी जांच
अमरिया के ग्राम ढकिया, सहगवां नगरिया, सिमोरिया गौसू, हरदासपुर, टांडा विजैसी, मरौरी के बिठौरकलां, पिपरिया के जमुनिया, पंडरी, कंजा हरैया, चौड़ा खेड़ा, ललौरीखेड़ा के सैंजना, गुलड़िया जाफरपुर, जहानाबाद देहात, बीसलपुर के महादेव, बिलसंडा के विलासपुर, नांद, बुधौली, पूरनुपर के जोगराजपुर, केसरपुर कलां, सबलपुर, जेठापुर खुर्द, माधोटांडा और बरखेड़ा के नरायनपुर गांव शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed