{"_id":"59eb47d14f1c1b7a548b85b8","slug":"201508591569-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज रहा चुस्त, रेलवे दिखा सुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज रहा चुस्त, रेलवे दिखा सुस्त
Updated Sat, 21 Oct 2017 06:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीलीभीत।
भैयादूज पर्व पर शनिवार को परिवहन व्यवस्था के नाम पर रोडवेज तो चुस्त-दुरुस्त रहा, लेकिन ट्रेनों की लेटलतीफी से सफर करने वाली बहनों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि ट्रेनों और बसों में पूरे दिन मारामारी रही। इसका लाभ डग्गामार वाहनों ने उठाया। उनमें भी काफी भीड़भाड़ रही फिर प्रमुख चौराहों पर यात्री वाहनों का इंतजार करते देखे गए। अमर उजाला टीम ने शनिवार को जिले की परिवहन व्यवस्था का जायजा लिया।
डग्गामारों ने सवारियां भरकर वसूला मनमाना किराया
भैयादूज पर्व पर हर बार ही तरह इस बार भी डग्गामार वाहन संचालकों ने सड़कों पर वाहनों की कमी का फायदा उठाते हुए जमकर चांदी काटी। माधोटांडा व मझोला रोड पर चलने वाले डग्गामार वाहन संचालकों ने नियम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए सवारियों को भूसे की तरह भरा और मनमाना किराया वसूला, हालांकि यहां ट्रैफिक पुलिस सुबह से शाम तक मुस्तैद रही।
विज्ञापन
बसों व अन्य वाहनों का होता रहा इंतजार
शहर के नौगवा चौराहे पर भी पूरे दिन यात्रियों का तांता लगा रहा। अमूूमन हर साल की तरह रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्री रोडवेज बस स्टैंड न जाकर नौगवा चौराहे पर ही बसों का इंतजार करते देखे गए। इस चौराहे से लगभग सभी ओर जाने वाली बस व अन्य वाहनों का स्टापेज है। शनिवार को रोडवेज की चुस्त दुरुस्त व्यवस्था के चलते इस बार भाई बहनों को इस चौराहे पर धक्का मुक्की का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन
सूना रहा शहर का रोडवेज बस स्टैंड
भैया दूज पर्व पर होने वाली भीड़ के मद्देनजर परिवहन विभाग ने पहले से ही व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर ली थीं, लेकिन शनिवार को शहर का रोडवेज बस स्टैंड पूरे दिन सूनसान ही पड़ा रहा। सुबह जरूर यात्रियों की भीड़ दिखाई दी, लेकिन इसके बाद कम यात्री ही नजर ही आए। जिन यात्रियों को रोडवेज बसों में सफर करना था, उनमें अधिकांश नौगवा चौराहे पर ही इन बसों का इंतजार करते देखे गए।
ट्रेनों की लेटलतीफी के बीच पूरा किया सफर
भैयादूज पर्व पर सबसे ज्यादा भीड़ रेलवे स्टेशन पर ही रही। ट्रेनों की लेटलतीफी व भारी भीड़ के चलते रेल यात्रियों में जमकर मारामारी रही। बरेली की ओर से आने वाली ट्रेन करीब 40 मिनट देरी से यहां पहुंची। इसके चलते रेलवे स्टेशन पर भी खासी भीड़ रही। प्लेटफार्म पर बैंचें कम होने से अधिकांश यात्री फर्श पर ही बैठे नजर आए।