फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   एनएस स्कूल ने जीपी स्कूल की टीम को हराया। जबकि होली चाईल्ड एवं डी इंटरनेशनल स्कूल को एक एक अंक दिया गया।

एनएस स्कूल ने जीपी स्कूल की टीम को हराया। जबकि होली चाईल्ड एवं डी इंटरनेशनल स्कूल को एक एक अंक दिया गया।

Wed, 26 Jul 2017 01:07 AM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
एनएस स्कूल ने जीपी स्कूल की टीम को हराया। जबकि होली चाईल्ड एवं डी इंटरनेशनल स्कूल को एक एक अंक दिया गया।
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

खेल स्टेडियम खेकड़ा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में जेपी एकेडमी की टीम को एनएस स्कूल की टीम ने हराया। बारिश के कारण मैच रद होने पर होली चाईल्ड एकेडमी और डी इंटरनेशन स्कूल को एक एक अंक दिया।
स्कूल स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन के तत्वावधान में नगर में स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुुई। इसका शुभारंभ समाजसेवी डॉ. सुरेश चंद कौशिक और पूर्व रणजी खिलाड़ी राहुल भारद्वाज ने किया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जेपी एकेडमी की टीम बीस ओवर के मैच में चौदह ओवर में 45 रन ही बना सकी। जेपी स्कूल के बल्लेबाज सुमित और रिषभ ने दस दस रन बनाए। एनएस स्कूल की टीम के गेंदबाज नईम ने तीन, प्रदीप और आकाश ने दो दो विकेट चटकाए। जवाब में एनएस स्कूल की टीम उतरी। टीम के बल्लेबाज नईम के 27 रन की बदौलत जेपी स्कूल की टीम को हरा दिया। इसमें देव, सुमित और रिषभ ने एक एक विकेट लिया।
विज्ञापन

दूसरा मैच होली चाईल्ड एकेडमी और डी इंटरनेशनल स्कूल की टीमों के बीच खेला गया। इसमें पहले बल्लेेबाजी कर डी इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने रितिक के 47 रन की बदौलत 191 रन बनाए। होली चाईल्ड एकेडमी की टीम के गेंदबाज उत्सव ने तीन, आशीष ने दो और साहिल और जतिन ने एक एक विकेट प्राप्त किया। दूसरी पारी में बारिश होने के कारण यह मैच रद हो गया। इसके चलते दोनों टीमों को एक एक अंक दिया। इस दौरान अंपायरिंग प्रवीन पुंडीर और पुष्पेंद्र धामा ने की। स्कोरर रवि रहे। इस दौरान जिला संयोजक जितेंद्र कौशिक, डॉ. सलीम अहमद, महबूब, अतुल यादव, आजाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed