फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   20 mm of rain in four hours, water filled fields

Pilibhit News: चार घंटे में हुई 20 मिमी बारिश, पानी से लबालब हुए खेत

Wed, 05 Jul 2023 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 05 Jul 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
20 mm of rain in four hours, water filled fields
फोटो 4 गजरौला क्षेत्र में पानी में गिरे ई-रिक्शा को उठाते लोग।
पीलीभीत। सावन के दूसरे दिन भी जमकर मेघ बरसे। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। चार घंटे की झमाझम बारिश से धान के खेत लबालब भर गए। इससे किसानों के चेहरों पर खुशी देखी जा रही है।
विज्ञापन

मानसून की दस्तक के बाद जिले में बारिश ठीक-ठाक हो रही है। एक दिन पहले 3 घंटे की बारिश में जहां किसानों के चेहरों में खुशी देखी गई थी, तो वहीं मंगलवार की रात से बुधवार तक 4 घंटे झमाझम बारिश ने किसानों को और खुशी दी है। इन 4 घंटों में करीब 20 एमएम की बारिश दर्ज की गई है। इस बारिश से खेतों में पानी भर गयद्धै। झमाझम बारिश का फायदा उठाते हुए किसान खेतों पर पहुंच गए। खेत को तैयार कर धान की रोपाई शुरू करा दी। कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर एसएस ढाका का कहना है कि बारिश इसी तरह से होती रहेगी। यह बारिश ढ गन्ने के लिए काफी अच्छी है। मानसून आमद हो चुकी है।
विज्ञापन


सड़क पर भरे पानी में गिरा ई-रिक्शा
गजरौला। पीलीभीत के नेशनल हाईवे से लिंक मार्ग गजरौला से माला स्टेशन रिछोला तक जाने वाली सड़क में जगह-जगह गड्ढे होने से हादसे का शिकार हो रहे हैं।जबकि यह सड़क मार्ग गजरौला से रिछौला तक करीब 11 किलोमीटर बनने के लिए पास भी हो चुकी है। लेकिन संबंधित अधिकारी एक बड़ी घटना का इंतजार कर रहे हैं। बुधवार को एक ई रिक्शा चालक माला से गजरौला के लिए जा रहा था। तभी बैवहा के पास पहुंचते ही सड़क में जगह-जगह गड्ढे में फंस कर टुकटुक खाई में पलटा गया। यह देखकर राहगीरों ने टुकटुक चालक को बचाया। बमुश्किल रिक्शा में पानी में सीधा किया गया।

फोटो 4 गजरौला क्षेत्र में पानी में गिरे ई-रिक्शा को उठाते लोग।

फोटो 4 गजरौला क्षेत्र में पानी में गिरे ई-रिक्शा को उठाते लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed