फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   19540 vehicles running without HSRP

Pilibhit News: बगैर एचएसआरपी के दौड़ रहे 19540 वाहन

Tue, 10 Oct 2023 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
19540 vehicles running without HSRP
पीलीभीत। शासनादेश जारी होने के बाद मुख्यालय स्तर से परिवहन विभाग को सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगवाने के आदेश दिए गए थे, लेकिन सड़कों पर कुछ दिन ही इस आदेश का अधिकारी अनुपालन कराते दिखे। अब यह अभियान कहीं चलता दिखाई नहीं दे रहा है। विभाग ने एक अप्रैल से अब तक सिर्फ 98 वाहनों के एचएसआरपी न लगी होने पर चालान काटे हैं, जबकि अब भी 19540 वाहन बिना एचएसआरपी के दौड़ रहे हैं। इनमें 19300 कारें और बाइक शामिल हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2021 से सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके बाद अभियान चलाकर जिले में चल रहे सभी वाहनों में एचएसआरपी लगवाने के लिए जागरूक किया गया। मगर इस आदेश को विभाग अभी तक पूरी तरह से लागू नहीं करा पाया है। यही कारण है कि जिले में हजारों वाहनों पर अभी तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगाई जा सकी है। विभागीय कार्रवाई भी महज खानापूर्ति तक सीमित है।
विज्ञापन


इतने वाहनों का है पंजीकरण
विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, 1.85 लाख बाइक, आठ हजार कारेंं यानी 1,94,000 वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगी हैं, जबकि 19,300 कारों और बाइकों में एचएसआरपी लगनी अभी बाकी है। ट्रांसपोर्ट वाहनों में गुड्स कैरियर 1100, बस 308, टेंपो 600, मोटर कैब 180, ई-रिक्शा 2615 यानी 4803 वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगी हैं। महज 240 वाहनों में एचएसआरपी लगाई जानी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस तरह लगवा सकते हैं प्लेट

जिस वाहन में एचएसआरपी लगवानी हो, उसके लिए ऑनलाइन वाहन से संबंधित जानकारी दर्ज कराकर और विभागीय फीस अदा करके आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद वाहन निर्माता कंपनी के डीलर की ओर से 15 दिनों में प्लेट उपलब्ध कराई जाएगी।

एचएसआरपी के ये हैं फायदे
क्रोमियम होलोग्राम वाली हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट में सात डिजिट का लेजर कोड यूनिक रजिस्ट्रेशन नंबर होता है। इससे वाहन मालिक के बारे में तमाम जानकारियां उपलब्ध हो जाएंगी। इन प्लेटों पर रात के समय भी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखने में आसानी होती है।



विभाग के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही एचएसआरपी न होने पर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही अभियान चलाकर जिन वाहनों पर हाई सिक्योरिटी प्लेट नहीं हैं, उन पर कार्रवाई की जाएगी। - वीरेंद्र सिंह, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed