{"_id":"5c1bc664bdec2256d9676d7b","slug":"191545324132-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम सदर ने टीम संग शहर में की छापेमारी, 50 किग्रा पॉलिथीन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम सदर ने टीम संग शहर में की छापेमारी, 50 किग्रा पॉलिथीन बरामद
Thu, 20 Dec 2018 10:12 PM IST
zaidi saba
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Published by: zaidi saba
Updated Thu, 20 Dec 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
polythin
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम सदर ने टीम संग शहर में की छापेमारी
तीन व्यापारियों पर ठोका 39 हजार का जुर्माना
विरोध में व्यापारी नेताओं ने बंद कराई दुकानें, हड़कंप
प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद पॉलिथीन के चलन पर कुंभकर्णी नींद सोया प्रशासन बृहस्पतिवार को जाग उठा। एसडीएम सदर की अगुवाई में नगर पालिका और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने शहर में व्यापारियों की दुकानों में छापामारी की। छापामारी में करीब 50 किलोग्राम से अधिक पॉलिथीन बरामद हुई। टीम ने तीन व्यापारियों पर 39 हजार रुपये का जुर्माना ठोका है। इधर छापामार कार्रवाई की भनक पर कुछ व्यापारी नेता भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन टीम ने अपनी कार्रवाई जारी रखी। जिस पर व्यापारी नेताओं ने दुकानें बंद कराना शुरू कर दिया। हालांकि टीम के जाने के बाद व्यापारी नेताओं ने दुकानें खुली रहने दीं। छापामार कार्रवाई को लेकर व्यापारियों में खासा हड़कंप मचा रहा।
प्रदेश सरकार ने 15 जुलाई से दो अक्तूबर के बीच तीन चरणों मेें पॉलिथीन, थर्मोकोल से बने उत्पाद और प्लास्टिक के कैरी बैग के खिलाफ अभियान चलाते हुए इस पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया। जिसके बाद जिला प्रशासन ने भी इस मामले में सख्ती बरतते हुए अभियान भी चलाया, लेकिन कुछ दिन बाद मामला ठंडा होता गया। नतीजा यह निकला कि शहर से लेकर गांव देहात तक प्रतिबंधित पॉलिथीन फिर से चलन में आ गई। इधर डीएम डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र के निर्देश पर बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर सौरभ दुबे की अगुवाई में नगर पालिका व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाते हुए कई स्थानों पर छापामारी की। टीम ने स्टेशन चौराहा, छतरी चौराहा के आसपास और गल्ला मंडी में कई दुकानों पर छापामारी की। छतरी चौराहा के समीप एक दुकान पर प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद हुई। इसके बाद टीम ने गल्ला मंडी में कई दुकानों पर ताबड़तोड़ छापामारी की। यहां दो दुकानों से भारी मात्रा में बोरों में भरी प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद हुई। इसके बाद टीम ने जेपी रोड और किराना मंडी में भी कई दुकानों पर छापामारी की। हालांकि अधिकांश दुकानों पर प्रतिबंधित पॉलिथीन नहीं मिली। अभियान में शामिल नगर पालिका ईओ निशा मिश्रा ने बताया कि अभियान में करीब 50 किलोग्राम से अधिक पॉलिथीन बरामद हुई है। व्यापारियों को प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने की हिदायत दी गई है। जिन व्यापारियों के यहां पॉलिथीन बरामद हुई है, उनसे 39 हजार का जुर्माना वसूला जा रहा है। इधर एसडीएम सदर सौरभ दुबे ने बताया कि पॉलिथीन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
विरोध करने पहुंचे व्यापारी नेताओं ने बंद कराई दुकानें
प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ की जा रही छापामार कार्रवाई की भनक लगते ही उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष मोहम्मद अफरोज जिलानी, अश्वनी अग्रवाल समेत कुछ अन्य व्यापारी नेता मौके पर जा पहुंचे। व्यापारी नेताओं का कहना था कि सरकार प्रतिबंधित पॉलिथीन के उत्पादन पर पहले रोक लगाए इसके बाद व्यापारियों पर कार्रवाई करें। बताते हैं कि अधिकारियों ने व्यापारी नेताओं की बात नहीं सुनी और कार्रवाई जारी रखी। इस पर आक्रोशित व्यापारी नेताओं ने दुकानें बंद कराना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद टीम चली गई। जिस पर व्यापारी नेताओं ने भी दुकानें बंद कराना रोक दिया।