फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   खेकड़ा क्षेत्र में महिलाओं ने आस्था से करवा चौथ मनाई

खेकड़ा क्षेत्र में महिलाओं ने आस्था से करवा चौथ मनाई

Sun, 28 Oct 2018 01:09 AM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा क्षेत्र में महिलाओं ने आस्था से करवा चौथ मनाई
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

शनिवार को नगर क्षेत्र में करवा चौथ का त्योहार आस्था पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर महिलाओं ने व्रत रखकर अपने पति की दीर्घायु की प्रभु से कामना की। साथ ही एकत्र होकर करवा चौथ की कथा सुनीं और देर शाम चांद को जल देकर अपने पति के चरण छूकर व्रत खोला। सुबह के समय ब्यूटी पार्लर आदि की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ लगी रही। बाजार में दिन भर खरीददारी के चलते खासी रोनक रही। साथ ही मंदिरों में महिलाओं ने पूजा की। डूंडाहेड़ा स्थित श्री बालाजी वृद्ध आश्रम में भैया दास महाराज ने धर्म सभा में करवा चौथ का महत्ता बताते हुए कहा कि महिलाओं को अपने पति की दीर्घायु की कामना के लिए विशेष पूजा करनी चाहिये। साथ ही पति को भी अपने पत्नि के प्रति अपने अंदर अटूट आस्था निहित रखनी होगी। इस दौरान कथा में अनीता धामा, बबीता धामा, पूजा, आरती कौशिक, रानी, डॉ. सोनल धामा, सुप्रिया, विजयलक्ष्मी, अंजली वर्मा, नीलम वर्मा, शालू वर्मा, शिवानी वर्मा, गुजन वर्मा, मंजू वर्मा, शकुंतला वर्मा, शशी वर्मा, संगीता शर्मा, पूनम शर्मा, अंशू शर्मा, संतोष शर्मा, नेहा वर्मा, सीमा वर्मा, अनीता वर्मा, संदीप संधू, डॉ. दीप्ति मलिक आदि महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed