{"_id":"5b81a71942c792463e41bfad","slug":"191535223577-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांशीराम कॉलोनी के लोगों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांशीराम कॉलोनी के लोगों का प्रदर्शन
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
नगर में तहसील के समीप स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी के लोगों ने विद्युत विद्युत के खिलाफ प्रदर्शन किया और विद्युत निगम के अधिकारियों से अविलंब ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की।
खेकड़ा नगर में तहसील के समीप स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी में विद्युत ट्रांसफार्मर दो दिन से फूंका हुआ है। इसके चलते कॉलोनी विद्युत सप्लाई ठप होने से लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी अधिकारियों ने कॉलोनी का ट्रांसफार्मर नहीं बदला है। शनिवार को कॉलोनी में एकत्र होकर लोगों ने विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने अधिकारियों से अविलंब कॉलोनी का फूंका ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की। इसमें कुंदन सिंह, राकेश, आस मोहम्मद, यूसुफ, रमेश, प्रकाश, अजीत, नाजिर, बिनोद, राजकुमार, सुरेश, रिजवान, अनीस, सुरेंद्र, शबाना, बबीता, सुमन, रोशनी, रेखा आदि रहे।