{"_id":"5b18382b4f1c1ba86e8b6bb4","slug":"191528313899-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलाकारों ने रेल यात्रियों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलाकारों ने रेल यात्रियों को किया जागरूक
Updated Thu, 07 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
अंतरराष्ट्रीय सम पार दिवस के चलते नगर स्थित रेलवे स्टेशन पर रेलवे विभाग के उच्चाधिकारियों ने यात्रियों को नुक्कड नाटकों के माध्यम से दुर्घटनाओं से बचाव हेतु जागरूक किया।
अंतरराष्ट्रीय समपार दिवस पर बुधवार को खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर रेलवे विभाग के वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी, संरक्षा निरीक्षक कुलश्रेष्ठ एवं राहुल कुमार पांडे टीम के साथ पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पहुंचे कलाकारों ने रेलवे स्टेशन पर लोगों को नुक्कड़ नाटक दिखाकर रेल द्वारा होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक किया। अधिकारियों ने कहा कि मानव रहित रेलवे फाटक को पार करते समय दोनों तरफ देख लें और अपने वाहनों की गति धीमी कर ही वाहनों को पार करें। रेलवे लाइनों को पार करते समय मोबाइल हैड फोन का प्रयोग न करें, पटरी पर पहला अधिकार रेल गाड़ी का है, सावधानी हटी दुर्घटना घटी, दूर तक गाड़ी न दिखने के बाद ही रेलवे लाइनों को पार करें। इसके साथ ही अधिकारियों ने यात्रियों को सुरक्षा के प्रति जानकारी दी। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक चमन लाल शर्मा, कंवर पाल सिंह, ब्रिजेश देवी, मनोज कुमार आदि रहे।