{"_id":"5ac7cd964f1c1bd4618b5db7","slug":"191523043734-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोठरा के लोगों का थाने में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोठरा के लोगों का थाने में प्रदर्शन
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के ग्राम गोठरा निवासी एक दिव्यांग व्यक्ति परिजनों के साथ खेकड़ा थाने में पहुंचा और कुछ लोगों द्वारा कब्जाई जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
क्षेत्र के ग्राम गोठरा निवासी दिव्यांग भूले पुत्र श्याम लाल शुक्रवार की दोपहर करीब बारह बजे परिजनों के साथ खेकड़ा थाने में पहुंचा और वहां प्रदर्शन किया। उन्होंने थाना प्रभारी एसपी सिंह को दिए ज्ञापन में कहा गांव के ही एक व्यक्ति ने उसकी जमीन पर कब्जा कर रखा है। शुक्रवार को जब भूले ने जमीन पर कब्जा करने का विरोध किया तो आरोपी ने उसे लात घूसों से मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। इससे पीड़ित दहशत में है। पीड़ित विकलांग भूले राम ने थाना प्रभारी से जमीन को कब्जा मुक्त करा कब्जा करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने पीड़ित को मामले की जांच करा कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान कृष्ण, मुकेश, विनोद, राजेंद्र, अमित आदि रहे।