फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सपा ने लाज बचाई, भाजपा को नुकसान

सपा ने लाज बचाई, भाजपा को नुकसान

Sat, 02 Dec 2017 12:08 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
सपा ने लाज बचाई, भाजपा को नुकसान
व‌िमला बनी चेयरमैन - फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत में निर्दलीय, न्यूरिया में कांग्रेस प्रत्याशी ने भी हासिल की जीत
विज्ञापन


पीलीभीत। सभी नौ निकायों में अध्यक्ष और सदस्य पदों का परिणाम मतगणना के बाद घोषित कर दिया गया। इसमें तीन पर सपा और दो-दो सीटों पर भाजपा और बसपा ने कब्जा जमाया। एक सीट कांग्रेस के खाते में गई, जबकि एक पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। इस चुनाव में निवर्तमान नौ अध्यक्ष या उनकी पत्नी मैदान में थीं, जिसमें केवल चार का कब्जा ही बकरार रह पाया।
पीलीभीत से निर्दलीय प्रत्याशी एवं पूर्व चेयरमैन प्रभात जायसवाल की पत्नी विमला जायसवाल 18,954 मत प्राप्त कर विजयी घोषित की गई हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की डा. दिव्या मिश्रा को 7067 मतों के अंतर से पराजित किया। पूरनपुर से भाजपा के प्रदीप जायसवाल उर्फ लल्लन 7709 मत प्राप्त कर चुनाव जीत गए हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के मुन्ने मियां अंजाना को 6213 मत प्राप्त हुए। बीसलपुर से सपा के नूर अहमद अंसारी ने 12,105 मत प्राप्त कर चुनाव जीत लिया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व चेयरमैन छेदालाल जायसवाल को 2185 मतों के अंतर से पराजित किया। बरखेड़ा में निवर्तमान चेयरमैन जमील खां की पत्नी एवं सपा प्रत्याशी इदरीसन बेगम 2802 मत प्राप्त कर चुनाव जीत गई हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय सोनम गुप्ता को 1689 मत प्राप्त हुए। बिलसंडा में बसपा के अटल जायसवाल पुन: चेयरमैन निर्वाचित हुए हैं। अटल जायसवाल को 3810 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के रमेश गुप्ता को 2459 मत ही प्राप्त हो सके।
विज्ञापन

जहानाबाद नगर पंचायत में भाजपा की ममता 3334 मत प्राप्त कर चेयरमैन निर्वाचित हुई हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी निवर्तमान चेयरमैन सपा के एजाज अहमद को कुल 2602 मत प्राप्त हो सके। कलीनगर नगर पंचायत से बसपा के ताहिर खां 1380 मत प्राप्त कर चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने अपने निकतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय मुकेश यादव को 25 मतों के अंतर से शिकस्त दी। नगर पंचायत न्यूरिया से कांग्रेस की माजदा बेगम 5380 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित की गई हैं। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं पूर्व चेयरमैन हिलाल अहमद की पत्नी सपा प्रत्याशी कमरुन निशा को 2022 मतों के अंतर से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed