फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   वाहन चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस से भिड़ा बाइक सवार

वाहन चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस से भिड़ा बाइक सवार

Sat, 01 Jul 2017 05:27 PM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
वाहन चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस से भिड़ा बाइक सवार
पीलीभीत। वाहन चेकिंग कर रही ट्रैफिक पुलिस से ट्रिपल राइडिंग कर रहे बाइक सवार ने जमकर अभद्रता की। पुलिस के बाइक रोक कागजात दिखाने की बात कहने पर आरोपी ने धमकाना शुरू कर दिया। एक पूर्व मंत्री का करीबी बताकर जमकर रौब झाड़ा। इसकी सूचना मिलने पर एसपी ने फोर्स भेजकर आरोपी को गिरफ्तार कराया। जिसके बाद हेड कांस्टेबिल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। हालांकि देर रात उसको थाना स्तर से ही निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

एसपी देवरंजन वर्मा ने तीन सवारी बैठाकर चलने वाले बाइक सवारों पर कार्रवाई के लिए ट्रैफिक पुलिस की एक अलग टीम बनाई है। इसी के तहत शुक्रवार देर शाम हेड कांस्टेबिल रामखिलावन, कांस्टेबल मोहम्मद मियां ड्रमंडगंज चौराहा पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। बाजार की ओर से आ रहे तीन सवारी बाइकर्स को पुलिस ने रोक लिया। पुलिस के कागजात दिखाने की बात कहते ही बाइक चालक मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी सिराज पुत्र साहब जिंदे खां पुलिस से भिड़ गया। पहले बाइक रोकने पर गाली गलौज की। इसके बाद चालान करने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दे डाली। बार-बार खुद को एक पूर्व मंत्री का करीबी बताकर पुलिस को धमकाने में लगा रहा। कई बार समझाने के बाद भी न मानने पर एचसीपी ने इसकी सूचना एसपी को दी। जिस पर पुलिस ने अपना स्कॉट मौके पर भेजा और आरोपी को पकड़कर कोतवाली भिजवा दिया। कोतवाली में भी आरोपी पुलिस से उलझता रहा। देर रात हेड कांस्टेबल रामखिलावन ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी। कोतवाल देशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी सिराज के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed