फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   उपगन्ना आयुक्त ने किया गन्ना सर्व का निरीक्षण

उपगन्ना आयुक्त ने किया गन्ना सर्व का निरीक्षण

Thu, 08 Jun 2017 07:19 PM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
उपगन्ना आयुक्त ने किया गन्ना सर्व का निरीक्षण
पीलीभीत। आगामी सीजन के लिए तैयार हो रहे गन्ने के सर्वे का कार्य देखने उप गन्ना आयुक्त डॉ. दिनेश्वर मिश्र बृहस्पतिवार को पीलीभीत पहुंचे। उन्होंने कई गांव का दौरा कर गन्ने की फसल देखी साथ ही गांव में गोष्ठी कर विभागीय जानकारी दी। वहीं डीसीओ ने भी कई गांव का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उपगन्ना आयुक्त ने वृहस्पतिवार को गांव दहगला, माधोपुर सहित कई गांव में अक्तूबर नवंबर में बोए गए गन्ने का निरीक्षण किया। इस दौरान ट्रेंच विधि से बोए गए गन्ने की बढ़वार काफी अच्छी मिली। उन्होंने गत वर्ष की अपेक्षा इस बार गन्ने की फसल बेहतर होने पर प्रसन्नता व्यक्त की साथ ही किसानों को उनकी मेहनत के अच्छे परिणाम के लिए बधाई दी। माधोपुर गांव में गोष्ठी कर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी साथ सर्वे के संबंध में किसानों से जानकारी ली। उप गन्ना आयुक्त ने किसानों से खेती में उन्नत तकनीकि का प्रयोग कर आगे बढ़ने की अपील की। उनके साथ एलएच मिल के गन्ना महाप्रबंधक केएल शर्मा, एससीडीआई केजी गौतम सहित कई विभागीय अधिकारी कर्मचारी थे। उधर, जिला गन्ना अधिकारी राजेश्वर यादव ने नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र के गांव बंदरबोझ, गुन्हान, गभिया सहराई, रमनगरा आदि का भ्रमण कर गन्ना सर्वे का निरीक्षण किया। दोपहर बाद उपगन्ना आयुक्त पीलीभीत गन्ना समिति पहुंचकर औचक निरीक्षण किया और सर्वे की फीडिंग की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed