{"_id":"5c4453bebdec2253970c365d","slug":"181547981758-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने दो मकानों को बनाया निशाना, हजारों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने दो मकानों को बनाया निशाना, हजारों की चोरी
Sun, 20 Jan 2019 04:25 PM IST
Prashant Singh
अमर उजाला पीलीभीत
अमर उजाला पीलीभीत
Published by: Prashant Singh
Updated Sun, 20 Jan 2019 04:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला (पीलीभीत)। पुरानी घटनाओं का पुलिस अभी खुलासा करने में कामयाब नहीं हो सकी थी कि चोरों ने एक बार फिर गजरौला क्षेत्र में दस्तक देकर वारदात को जाम दे डाला । भूड़ा सरैंदा गांव में दो मकानों में घुसे चोर बाइक समेत हजारों का सामान समेट ले गए। दूसरे दिन मिली सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। जल्द खुलासे का आश्वासन भी दिया, लेकिन दी गई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
गांव भूड़ा सरैंदा निवासी प्रेम बारोई मजदूरी करते हैं। शनिवार रात साढ़े आठ बजे के बाद वह खाना खाकर परिवार संग सोने चले गए। देर रात चोर घर में प्रवेश कर गए। यहां बरामदे में लगी एलसीडी और पैंट में रखे पांच हजार रुपये समेट ले गए। कुछ ही दूरी पर स्थित सुशंकर सरकार के मकान में भी घटना की गई। यहां भी परिवार वाले सोते रहे। चोर सरिया से कुंडी तोड़कर भीतर घुसे और परिसर में खड़ी बाइक चोरी कर ले गए। रविवार सुबह जागने पर घटना का पता लगा। इसकी सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और मौका मुआयना किया। इससे पूर्व क्षेत्र के नगफन फार्म में 15 दिन पूर्व खेतों पर लगी पांच मोटर चोरी हो गई थी। एक माह पूर्व बिनौर फार्म निवासी देवेंद्र सिंह के मकान से 75 हजार रुपये और बाइक चोरी कर ली गई थी। इसका भी आज तक खुलासा नहीं हो सका है। इंस्पेक्टर शहरोज अनवर ने बताया कि दरोगा देवेंद्र सिंह को गांव भेजकर छानबीन कराई जा रही है। दी गई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। घटनाओं का जल्द खुलासा किया जाएगा।