फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सरदार पटेल को बताया देश का सच्चा सपूत

सरदार पटेल को बताया देश का सच्चा सपूत

Thu, 01 Nov 2018 01:29 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
सरदार पटेल को बताया देश का सच्चा सपूत
खेकड़ा (बागपत)। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर नगर स्थित जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में छात्राओं एवं शिक्षकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्घांजलि दी। वक्ताओं ने उन्हें देश का सच्चा सपूत बताया। इस मौके पर अध्यक्ष नरेश चंद जैन, सचिव राहुल जैन, कोषाध्यक्ष अंकुश जैन ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने विभाजन के समय अंग्रेजी चाल को विफल करने के लिए अपनी भूमिका निभाई। उन्होंने हैदराबाद के निजाम के साथ सख्त रवैया अपना कर प्रदेश को देश के साथ जोड़ा, और रियासत प्रथा को समाप्त किया। वही समय पर कश्मीर में सेना भेजकर महाराजा हरीसिंह की मदद की, इसके बाद कश्मीर का भारत में विलय तय हो गया। उन्होंने बच्चों को बताया कि सरदार नहीं होते तो अंग्रेज देश के कई टुकड़े करने की योजना में सफल हो जाते, लेकिन पटेल के कारण उनके दांव कमजोर हो गए। साथ ही एकता दौड़ का आयोजन किया। इसमें सभी छात्राओं एवं शिक्षकों ने भाग लिया। इसमें प्राचार्य डॉ. आरके जैन, डॉ. प्रभा अग्रवाल, प्रो. टीना सविता, गीता, कनिका, मोनिका, आरती आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed